♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

*रास सांसद संगीता बलवंत को अंगवस्त्रम एवं नटराज की मूर्ति प्रदान कर सम्मानित किया, भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिला गाज़ीपुर के संयोजक प्रमोद वर्मा ने, ,ट्रेनों के जखनिया में ठहराव का दिया ज्ञापन**

*GRNews Network ,Brodcast center editor in chief Ved prakash Srivastava

स्थानीय जखनिया। आज भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष प्रमोद वर्मा ने दिल्ली में राज्यसभा सांसद संगीता बलवंत से स्नेहिल मुलाकात कर अंगवस्त्र व नटराज की मूर्ति की मूर्ति भेंट कर उनका स्वागत किया और जखनिया स्टेशन पर प्रमुख ट्रेनों के ठहराव व सुंदरीकरण, बुनियादी सुविधाओं के लिए पत्रक सौपा। प्रमोद वर्मा ने कहा की जखनिया स्टेशन से सुदूर महानगरों के लिए इस क्षेत्र के लोग निरंतर आते जाते रहते हैं, पर प्रमुख मेल/एक्सप्रेस के ट्रेनों के ठहराव न होने के कारण क्षेत्र के लोगो रेल यात्रियों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। क्षेत्रीय लोग व्यावसायिक वर्ग कई बार 22539/22540 मऊ आनंद विहार, 19489/19490 गोरखपुर अहमदाबाद, 01025/01026, 01027/0 1028 दादर सेंट्रल, 15003/15004 चौरी-चौरा एक्स., 18201/18202 नौतनवा दुर्ग सहित सभी एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव व बुनियादी सुविधा हेतु अपनी मांग जनप्रतिनिधियों व रेलवे के संबंधित अधिकारियों से कर चुका है। वर्मा ने बताया जखनिया में दो नंबर जो प्लेटफार्म बना था उसको भी विभागीय लापरवाही के कारण तोड़ दिया गया जिससे प्लेटफार्म नंबर तीन पर ट्रेन आने में भी डिले होता है और यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। कोच डिस्प्ले, प्लेटफार्म पर पीपी शेल्टर और बैठने के लिए कुर्सियों की भी कमी है। स्टेशन पर परिसर के सामने व्यवस्थित सर्कुलर एरिया ना होने की वजह से भी यात्रियों को अपने वाहन से आने-जाने में कठिनाई होती है जिसके सुंदरीकरण का मांग कई बार किया जा चुका है। गेट नंबर 17 पर पुराने केबिन के पास अंडरपास की भी बहुत आवश्यकता है क्योंकि आए दिन छोटे वाहनों का जाम लगा रहता है जिससे बाजार में समस्या उत्पन्न होती है। वर्मा ने कहा गाजीपुर के आयरन लेडी संगीता बलवंत जनपद की समस्याओं व आवश्यकताओं को बेबाकी से सदन के पटल पर रखती हैं। जखनिया स्टेशन की बुनियादी सुविधाओं व मेल एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव सुंदरीकरण के लिए जो मैंने जो पत्रक दिया उस पर संगीता बलवंत ने गंभीरता से आश्वस्त किया कि इन सारे विषयों पर केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से बात करेंगी और वाराणसी रेल मंडल प्रबंधक को भी पत्र लिखेंगी की जखनिया स्टेशन पर जो भी आवश्यकता है उसकी पूर्ति की जाये।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]