♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

करंडा क्षेत्र के दीनापुर पहुंचकर,जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक में बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का किया निरीक्षण*बाढ़ प्रभावित ग्रामीणों की समस्या की ली जानकारी*

GR news network
गाजीपुर 16 सितम्बर, 2024 (सू0वि0)- गंगा नदी मे बाढ के प्रकोप को देखते हुए विकास खण्ड करण्डा के ग्राम पंचायत रफीपुर, तुलसीपुर, शेरपुर एवं महावल गॉव एवं अन्य बाढ़ प्रभावित गॉवो का जिलाधिकारी आर्यका अखौरी एवं पुलिस अधीक्षक डा0 ई0राज राजा द्वारा स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गॉवो को सुरक्षित रखने एवं उनकी समस्याओं को सुनने के उपरान्त उनका हाल भी जाना। गंगा नदी के तटवर्ती क्षेत्र में बनाये गये बाढ से प्रभावित एवं बचाव हेतु बाढ़ शरणालय केन्द्र प्राथमिक विद्यालय दीनापुर का स्थलीय निरीक्षण किया एवं उनका हाल जाना तथा सम्बन्धित अधिकारियों का आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहा कि इसमें किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नही होगी। बाढ़ प्रभावित गॉवो का निरंतर नजर बनायी रखी जाय एवं किसी भी प्रकार की समस्या हो तो तत्काल निस्तारण करायी जाय। जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपील किया है कि जो भी गॉव बाढ़ से प्रभावित हो एवं किसी प्रकार की समस्या हो तो तत्काल अपने जनदीकी शरणालय केन्द्र पर पहुच जाये। जनपद स्तर पर कलेक्ट्रेट स्थिति जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण मे बाढ कन्ट्रोल रूम नं0- 05482224041, 1077, 9454417103 स्थापित किया गया है जो 24 घण्टे क्रियाशील रहेगा। जिस पर बाढ से सम्बन्धित किसी प्रकार की समस्याओ से अवगत करा सकते है। उपजिलाधिकरी सदर प्रखर उत्तम, तहसीलदार सदर, नायब तहसीलदार, खण्ड विकास अधिकारी करण्डा एवं अन्य अधिकारी कर्मचारीगण एवं बाढ़ चौकियों के प्रभारी अधिकारी उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]