♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

*जन समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु संपूर्ण समाधान दिवस तहसील जमानिया में जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में संपन्न, 93 शिकायत प्रार्थना पत्र में 8 का मौके पर निस्तारण, जनपद में संपूर्ण समाधान दिवस पर कल 349 शिकायती प्रार्थना पत्र में 28 का निस्तारण**

GR news network

गाजीपुर 21 सितम्बर, 2024 -जन समस्याओ के त्वरित निस्तारण हेतु सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील जमानियॉ में जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। जिसमे 93 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए और मौके पर 08 का निस्तारण किया गया। जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु सातांे तहसीलो की सूचना के अनुसार सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 349 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें मौके पर 28 शिकायत/प्रार्थना पत्रो  का निस्तारण किया गया।
इसी क्रम में तहसील जखनियां में उप जिलाधिकारी की अध्यक्षता में 57 शिकायत/प्रार्थना  प्राप्त हुए जिसमें 04 का मौके पर निस्तारण किया। तहसील सेवराई में उप जिलाधिकारी वि0/रा0 की अध्यक्षता में 33 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें से 03 का मौके पर निस्तारण किया गया। सदर तहसील में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 14 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए मौके पर कोई निस्तारण नही किया गया। तहसील मुहमम्दाबाद में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 83 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें से 05 का मौके पर निस्तारण किया गया। तहसील कासिमाबाद में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 35 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें से मौके पर 04 का निस्तारण किया गया एवं तहसील सैदपुर में अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 दिनेश कुमार की अध्यक्षता में 34 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त 04 का मौके पर निस्तारण किया गया।
जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस मंे प्राप्त शिकायत/प्रार्थना पत्रो का सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया कि अविलम्ब मौके पर जाकर स्थलीय निरीक्षण करते हुए निस्तारण करायी जाय। उन्होनेे आई जी आर एस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतो को आगामी तीन दिवस में शत-प्रतिशत निस्तारण करने का निर्देश दिया। उन्होने कहा इसकी समीक्षा सीधे शासन स्तर से होती है। इसमे लापरवाही पर सम्बन्धित अधिकारी स्वयं जिम्मेदार होगे। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, मुख्य चिकित्साधिकारी देश दीपक पाल, जिला विकास अधिकारी सुभाष चन्द्र सरोज, परियोजना निदेशक राजेश यादव,  उप जिलाधिकारी जमानियॉ, एस0पी0आर0ए0, तहसीलदर जमानियॉ, एवं समस्त जनपदस्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
…………………………………………

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]