
45वर्षीय महिला अधिवक्ता मोहिनी तोमर कासगंज सिविल कोर्ट उत्तर प्रदेश की अपहरण एवम हत्या की घटना को लेकर जिला भाभुआ कैमूर केअधिवक्ताओं ने किया शोक सभा का आयोजन, यूपी के सीएम एवं डीजी से अपराधियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग*

G R News
एडिटर इन चीफ वेद प्रकाश श्रीवास्तव
कैमूर भाभुआ।7 सितंबर 2024 को 1:30 बजे दिन में जिला अधिवक्ता संघ भभुआ कैमूर के पुस्तकालय भवन में उत्तर प्रदेश कासगंज सिविल कोर्ट की महिला अधिवक्ता मोहिनी तोमर 45 बरस की अपहरण कर हत्या के मामले को लेकर शोक सभा की गई जिसकी अध्यक्षता संघ के पूर्व उपाध्यक्ष अनिल कुमार एवं संचालन पूर्व संयुक्त सचिव मंटू पाण्डेय ने किया जिसमें महिला मृतक अधिवक्ता की आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखा गया पूर्व संयुक्त सचिव मंटू पाण्डेय अधिवक्ता ने बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य के कासगंज सिविल कोर्ट की युवा एवं तेज तर्रार 45 वर्षीय महिला अधिवक्ता मोहिनी तोमर का अपहरण दिनांक 3 सितंबर 2024 को कासगंज सिविल कोर्ट गेट के बाहर ढाई बजे दिन में अपराधियों ने अपहरण कर लिया था इसकी सूचना उनके परिजनों ने कासगंज थाने में लिखित सूचना दी थी जिस पर पुलिस के द्वारा त्वरित कार्रवाई नहीं किया गया महिला अधिवक्ता मोहिनी तोमर का दिनांक 4 सितंबर 2024 को 1:00 बजे दिन में कासगंज शहर के नहर में नग्न अवस्था में लाश पाई गई थी इस घटना को सुनकर अधिवक्ताओं में आक्रोश पाया गया इस घटना में शामिल छह अपराधियों को अभियुक्त बनाया गया है जिसमें चार दिन भी जाने के बाद भी उत्तर प्रदेश कासगंज जिले की पुलिस ने एक भी अपराधी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है इस घटना की जिला अधिवक्ता संघ के अधिवक्ताओं ने कड़ी निंदा करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं डीजीपी से तत्काल नामजद अभियुक्त की गिरफ्तारी का मांग किया गया उसके आश्रित को एक करोड़ रूपया मुआवजा देने की मांग की गई। इस केस की जांच सीबीआई को सौंपने की भी मांग की गई ताकि तत्काल जांच कर इस घटना में अंजाम देने वाले अपराधियों की गिरफ्तारी की जा सके और राज्य सरकार और केंद्र की सरकार अधिवक्ताओं के सुरक्षा के लिए अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम लागू करें इस शोक सभा में अधिवक्ता पूर्व उपाध्यक्ष अनिल कुमार पूर्व संयुक्त सचिव मंटू पाण्डेय प्रदीप कुमार पांडे, सुनील कुमार श्रीवास्तव, महेंद्र पांडे ,अमित कुमार ,श्याम बिहारी तिवारी, धीरेंद्र कुमार, दुर्गेश कुमार एवं विधि स्नातक पास छात्र ऋषभ कुमार भी शोक सभा में सामिल थे








