
*आईएएस व फौजी के कपड़ों में डीएम से मिलने पहुंचे दो नौनिहाल, डीएम ने उज्ज्वल भविष्य के लिए दी शुभकामना*

G R News
एडिटर इन चीफ वेद प्रकाश श्रीवास्तव
गाजीपुर। नगर के एमजेआरपी स्कूल में शिक्षक दिवस पर फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने आकर्षक कपड़े पहनकर लोगों की खूब तारीफें बटोरी। इस दौरान स्कूल के यूकेजी के शफा अशरफ, अथर्व गुप्ता व नर्सरी के नबा अशरफ की डीएम आर्यका अखौरी से भी मुलाकात हुई। शफा अशरफ जहां आईएएस के कपड़ों में थे वहीं अर्थव गुप्ता एक फौजी के कपड़ों में थे। तीनों बच्चे डीएम आर्यका अखौरी से मिलने उनके कार्यालय में पहुंचे और उनसे मुलाकात की। डीएम के पूछने पर शफा ने बताया कि वो बड़ी होकर आईएएस अधिकारी बनेगी। इसीलिए उसने आज ये कपड़े पहने हैं। वहीं अर्थव ने बताया कि वो बड़े होकर फौजी बनेंगे और देश की सीमा पर तैनात होकर देश की सुरक्षा करेंगे। जिस पर डीएम ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस मौके पर स्कूल के शिक्षक, अभिभावक आदि रहहे









