
भंवरवा के तोहरा संग जाई

मोहन तिवारी
गाजीपुर । गाजीपुर पत्रकार एसोसिएशन के पूर्व संरक्षक व पत्रकार स्व. रमेश चंद्र खरवार की धर्मपत्नी राजकुमारी देवी 85 वर्ष का आज सोमवार को त्रयोदशी कार्यक्रम उनके पैतृक आवास रजदेपुर देहाती न्यू इंदिरा नगर कॉलोनी रौजा गाजीपुर में संपन्न हुआ। जिसमें संस्था के पूर्व अध्यक्ष विनोद कुमार पाण्डेय, पूर्व मंत्री चंद्र कुमार तिवारी, पत्रकार संजय सिंह, छोटू सिन्हा, रजदेपुर ग्राम सभा के ग्रामप्रधान जोगी यादव ने राजकुमारी खरवार के चित्र पर श्रद्धा सुमन पुष्प अर्पित किया।
उनके पुत्र भागवत खरवार, संजय खरवार व पुत्री सुनीता खरवार का कुशल छेम जाना। पत्रकार के रिश्तेदार व बिरहा गायक लालजी खरवार चोचकपुर ने भोजपुरी मे ‘भंवरवा के तोहरा संग जाई’ निरगुन लोकगीत गाकर उनके स्मृतियों को तरोताजा कर दिया ।
















