
परिवहन मंत्री ने लगाई आस्था की डुबकी, आरएसएस के खिचड़ी सहभोज कार्यक्रम में भी हुए शामिल*

*GR News Network & Brodcast center*editor in chief Ved prakash Srivastava
बलिया ।मकर संक्रांति के पावन पर्व पर परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने शिवरामपुर स्थित संगम घाट पर हथियाराम मठ के पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर भवानी नंदन यति जी महाराज के पावन सानिध्य में मां गंगा में आस्था की डुबकी लगाई. इस दौरान मंत्री ने स्नानादि के बाद पूजा-अर्चना कर सभी के खुशहाली की कामना की.
मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि मकर संक्रांति हिंदू धर्म के सबसे महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है. नए साल की शुरुआत में ही इस पर्व को बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है. नौ ग्रहों के राजा सूर्य के धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करने पर मकर संक्रांति मनाई जाती है. इस दिन से सूर्य दक्षिणायन से उत्तरायण में प्रवेश करते हैं. इस दिन को देवताओं का दिन भी कहा जाता है.
मकर संक्रांति के दिन स्नान, दान और जप-तप का विशेष महत्व माना गया है. आज इस पावन पर्व पर हथियाराम मठ के पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर भवानी नंदन यति जी महाराज के पावन सानिध्य में मां गंगा में स्नान करने का परम सौभाग्य मिला है.
कहा कि प्रदेश सरकार जल परिवहन के क्षेत्र में बड़े स्तर पर कार्य कर रही है. इस क्रम में बलिया में भी कई कार्य प्रस्तावित है. यहां इस संगम तट को भी विकसित किया जाएगा. इस दौरान मंत्री दयाशंकर सिंह मंडी में प्रति वर्ष आरएसएस द्वारा आयोजित किए जाने वाले खिचड़ी सहभोज कार्यक्रम में भी शामिल हुए।. राजा राम सिंह,सौरभ अग्रवाल, सभासद प्रेरक गुप्ता,अंकुर उपाध्याय, दिग्विजय सिंह आदि उपस्थित रहे
|
–
















