♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

मुख्तार अंसारी गैंग के सहयोगी की पच्चास लाख की संपत्ति हुई कुर्क*…..

G R News
एडिटर इनचीफ वेद प्रकाश श्रीवास्तव
गाजीपुर पुलिस द्वारा अंतरप्रांतीय गैंग नं. 191 के माफिया मरहूम मुख्तार अंसारी के प्रमुख सहयोगी व उ0प्र0 गैगेस्टर एक्ट थाना कासिमाबाद गाजीपुर के अभियुक्त रेयाज अंसारी (वर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष ),व उनकी पत्नी निकहत परवीन के द्वारा आपराधिक कृत्यों से अर्जित की गयी अचल सम्पत्ति को कुर्क किया गया है ।
रेयाज अहमद अंसारी पर सात तथा निकहत परवीन पनी रेयाज अहमद अंसारी पर गैगेस्टर एक्ट सहित तीन मुकदमे दर्ज हैं ।
अपराध व अपराधियों के विरुद्ध अवैध तरीके से धन, भू-सम्पत्ति व अचल सम्पत्ति अर्जित करने वाले माफियाओं के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत अंतरप्रान्तीय गैंग सरगना मुख्तार माफिया मुख्तार अंसारी के प्रमुख सहयोगी अभियुक्त रेयाज अहमद अंसारी पुत्र अब्दुल मन्नान अंसारी निवासी वार्ड नं0 11 दक्खिन टोला बहादुरगंज थाना कासिमाबाद जनपद गाजीपुर व सदस्य निकहत परवीन पत्नी रेयाज अहमद वार्ड नं0 11 दक्खिन टोला बहादुरगंज थाना कासिमाबाद जनपद गाजीपुर, द्वारा वर्ष 2006 से उद्दापन/रंगदारी, धोखाधडी, जालसाजी, अपराधिक षडयन्त्र एवं अपराधिक अतिचार आदि गम्भीर प्रवृत्ति के आपराधिक कृत्य किये गये है।
इनके द्वारा संगठित अपराधिक क्रियाकलाप स्वयं व अपने गैंग/परिवार के सदस्यों व सहयोगियों को आर्थिक व भौतिक लाभ पहुचाने के उद्देश्य के किया गया। अपराधिक कृत्यों से अर्जित सम्पत्ति को जिलाधिकारी गाजीपुर वाद संख्या 1223/2024 कम्प्यूटरी वाद संख्या डी 202414290001223 सरकार बनाम रेयाज अहमद अंसारी व अन्य के आदेश दिनांक 14 अगस्त 2024 के अनुपालन में दिनांक 17.08.2024 को अचल सम्पत्तियो को कुर्क कराया गया ।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]