♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय का गाजीपुर आगमन कल 18 अगस्त को, मोहम्दाबाद शहीद दिवस कार्यक्रम में होंगे शामिल।*

G R News
Editor inchief Vedprakash Srivastav
गाजीपुर। आगामी 18 अगस्त को कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मंत्री अजय राय वाराणसी से चलकर दिन में 12 बजे गाजीपुर के मोहम्दाबाद शहीद पार्क में आयोजित शहीद दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे। बता दें कि ये जगह अगस्त क्रांति की गवाह है जहां स्वतंत्रता संग्राम की लड़ाई में महात्मा गांधी जी के आह्वान पर 18 अगस्त 1942 को मोहम्दाबाद के शेरपुर गांव से सैकड़ों लोगों ने तहसील पर तिरंगा फहराने आए जिसमें अंग्रेजों की गोली से आठ जवान शहीद हो गए, उन्ही के सम्मान में हर वर्ष की भांति आजादी की लड़ाई में शामिल शेरपुर के अष्ट शहीदों की प्रतिमा पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय माल्यार्पण कर उपस्थित जनसभा को संबोधित करेंगे, तदुपरांत दिन में एक बजे कांग्रेस पार्टी के प्रदेश सचिव आनंद राय के आवास हरिहरपुर भी जाएंगे, जहां वे कांग्रेस जनों से मुलाकात भी करेंगे। आप सभी जनपदवासियों से अनुरोध है कि शहीदों के सम्मान में आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा संख्या में शामिल होकर शहीदों को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करें।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]