♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

*विपक्षी दल तुष्टिकरण की राजनीति के लिए वक्फ सुधार के विरोध मे देश में भ्रम फैला रहे है==रविंद्र जायसवाल मंत्री**

GRNews Network editor in chief Ved Prakash Srivastava

गाजीपुर 02 मई, 2025 (सू0वि0) – वक्फ सुधार जनजागरण अभियान के अन्तर्गत गरीबों का हक, सिर्फ गरीबों को ही मिलेगा के सम्बन्ध में मा0 जनपद गाजीपुर में श्री रवीन्द्र जायसवाल, मा0 राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) स्टाम्प तथा न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन विभाग उ0प्र0 सरकार द्वारा आज दिनांक 02.05.2025 को निरीक्षण गृह लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस मे प्रेसवार्ता की गई।
प्रेसवार्त में मा0 मंत्री जी ने मीडिया प्रतिनिधियों से मुखातिब होते हुये विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि वक्फ संशोधन अधिनियम 2025 के संसद में पास होने के बाद देश में बिल के समर्थन व विरोध में बहस चल रही है। विपक्षी दल जो तुष्टिकरण और वोटबैंक की राजनीति करते हैं वह वक्फ सुधार के विरोध में देश में भ्रम फैलाने का काम कर रहे है। ज़बकि वक्फ संशोधन विधेयक-2025 कमजोर वर्ग व महिलाओं को आर्थिक व सामाजिक रूप से मजबूत करने में सहायक साबित होगा। विपक्षी दल वक्फ संशोधन अधिनियम को देश में मुस्लिम विरोधी बिल के रूप में प्रचारित कर रहे है। ज़ब कि वक्फ संशोधन अधिनियम से देश के 90 फीसदी मुसलमानों के जीवन को खुशहाली से भर देने वाला साबित होगा। मुसलमान बेरोजगारी के संकट से बाहर निकलेगें। मुसलमानों के शैक्षिक स्तर में सुधार होगा। वक्फ सुधार से गरीबों का हक सिर्फ गरीबों को मिलेगा, यह सत्य लेकर भाजपा मुसलमानों के बीच में जाने की योजना बना रही हैं और यह सुनकर ही विपक्ष में खलबली मची हुई है। भाजपा विरोधी दल देश में दीवार खड़ी करना चाहते हैं, जिसमें हिन्दु और मुसलमानों को विभाजित करना चाहते हैं। विपक्षी दल पहले हिन्दु और मुसलमान को आपस में बांटते हैं और फिर हिन्दुओं को जातियों में बांटने का काम करते है। जबकि वास्तविकता यह है कि विपक्ष ना तो मुसलमान के हितैषी है, ना अगडों, ना पिछड़ों और ना ही दलितों की हितैषी है। यह सिर्फ अपने और अपने परिवार की उन्नति के लिए राजनीति करने वाले दल है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का संकल्प सबका साथ-सबका विकास व सबका विश्वास है और यही संकल्प केन्द्र सरकार की प्रत्येक योजना व निर्णय में परिलक्षित होता है। उन्होने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना में 31 फीसदी मकान मुस्लिमों को मिले, उज्जवला योजना में 37 प्रतिशत निःशुल्क गैस कनेक्शन मुस्लिम महिलाओं को मिले, मुद्रा योजना में 36 फीसदी लोन मुस्लिम परिवारों को मिला है, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ 33 प्रतिशत मुस्लिमों को मिला है, स्किल इंडिया में 22 फीसदी मुशलमानों को लाभ मिला है, प्रधानमंत्री जनकल्याण योजना में 33 फीसदी मुस्लिमों को योजना का लाभ मिला। जबकि देश में मुस्लिमों की जनसंख्या 15 फीसदी है। पत्रकार वार्ता में भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा भानु प्रताप सिंह, अखिलेश सिंह, जिला मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा, सुरेश बिन्द, कादिर राईनी और आई टी संयोजक आलोक शर्मा मौजूद रहे।
………………………………..
जिला सूचना कार्यालय द्वारा प्रचारित।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]