
*असम के राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य से मिला पार्षदों का दल,राज्यपाल ने अंगवस्त्र देकर पार्षदों का किया सम्मान **

G R News
एडिटर इन चीफ वेद प्रकाश श्रीवास्तव
वाराणसी :- असम,सिक्किम,मेघालय के शैक्षणिक विजिट पर गये वाराणसी नगर निगम के पार्षदों ने असम के महामहिम राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य से गुवाहाटी स्थित राजभवन में शिष्टाचार मुलाकात की | अपने गृह जनपद के पार्षदों से मुलाकात कर राज्यपाल ने आत्म विभोर होकर पार्षदों को अंगवस्त्र प्रदान किया एवं साथ में रात्रि भोजन किया |
इस अवसर पर अशोक कुमार मौर्य,संजय जायसवाल,बृजेश चन्द्र श्रीवास्तव,मदन मोहन दुबे,विनय साजेदा,अभय पान्डेय शामिल रहे
















