♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

अपर पुलिस आयुक्त ने दशाश्वमेध घाट से गौदोलिया व विश्वनाथ मंदिर भ्रमण कर किया निरीक्षण।*

G R News
एडिटर इनचीफ वेद प्रकाश श्रीवास्तव
वाराणसी। दिनाँक 28 जुलाई को अपर पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था डा0 एस चन्नप्पा द्वारा पुलिस उपायुक्त जोन काशी, पुलिस उपायुक्त, सुरक्षा एवं अभिसूचना, अपर पुलिस उपायुक्त काशी, अपर पुलिस उपायुक्त सुरक्षा, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा, अपर पुलिस उपायुक्त प्रोटोकॉल, अपर पुलिस उपायुक्त गोमती, सहायक पुलिस आयुक्त काशी, सहायक पुलिस आयुक्त सुरक्षा, सहायक पुलिस आयुक्त दशाश्वमेध, सहायक पुलिस आयुक्त तथा अन्य पुलिसबल के साथ श्रावण मास के द्वितीय सोमवार दिनांक 29 के अवसर पर काँवण यात्रा एवं दर्शनार्थियों की सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत गोदौलिया से 4 नंबर गेट तक, 4 नंबर गेट से गंगा द्वार तक, गंगा द्वार से दशाश्वमेध घाट, तक दशाश्वमेध घाट से गोदौलिया चौराहा तक तथा श्री काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर का पैदल भ्रमण किया गया।
भ्रमण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, कानून व्यवस्था में लगे पुलिसकर्मियों एवं मंदिर प्रशासन के सदस्यों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए ताकि कल श्रावण मास के सोमवारी मेला को सकुशल संचालित तथा संपन्न कराया जा सके।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]