♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

*देश की रक्षा में शहीद है हमारी प्रेरणा और गौरव- जिला पंचायत अध्‍यक्ष सपना सिंह **

G R News
एडिटर इनचीफ वेद प्रकाश श्रीवास्तव
गाजीपुर। कारगिल युद्ध विजय रजत जयंती अवसर पर जिला पंचायत सभागार में पूर्व सैनिक एसोसिएशन एवं भाजपा युवा मोर्चा के संयुक्त नेतृत्व में समारोह का आयोजन किया गया । जिसमे जनपद के तमाम भुतपुर्व सैनिकों ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया । इस  दौरान शहिदों के परिजनों तथा 80 वर्ष से ज्यादा उम्र के भूतपूर्व सैनिकों को जिलापंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने अंगवस्त्र तथा कैप पहनाकर सम्मानित किया । इस मौके पर सपना सिंह ने कहा कि देश की सीमाओं के रक्षा मे शहीद हमारी प्रेरणा व गौरव है। वह देश सेवा के अग्रणी आदर्श है। उन्होंने कहा कि जवान व किसान के बिना देश अधुरा है । जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि  सैनिकों तथा भूतपूर्व सैनिकों का सदैव सम्मान है और सैनिकों के हर जरूरत पर मै सदैव साथ हूं । विशिष्ट अतिथि भाजपा उपाध्यक्ष श्यामराज तिवारी ने कहा कि 3 मई 1999 से 26 मई 1999 तक चले कारगिल युद्ध मे भारतीय सैनिकों के शौर्य और पराक्रम के साथ देश की सीमाओं की रक्षा की जिद्द और जूनून ने आपरेशन विजय को सफल बनाया। लेकिन जिन सैनिक परिवारों ने अपने सपुत खोए उन परिवारों का सम्मान और शहिदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर आज उनका नमन वंदन करते हैं। इस दौरान पुर्व सैनिक राम सुरेश राय ने जनपद में शहीद स्मारक स्थापित करने मांग किए ।कार्यक्रम संयोजक भारतीय पुर्व सैनिक संघ के शशिकांत पांडेय ने आभार धन्यवाद व्यक्त करते हुए सैनिकों के समस्याओं को सेना मुख्यालय तथा रक्षामंत्री के माध्यम से समाधान कराने का आश्वासन दिया । समारोह को भाजपा महामंत्री प्रवीण सिंह, विनोद अग्रवाल,विश्व प्रकाश अकेला, राजकुमार सिंह ने भी सम्बोधित किया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]