♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

***संगठन के जिलाध्यक्ष संविदा रविन्द्र पटेल ने विद्युत दुर्घटना में घायल लाईनमैन मिठाई लाल को ईएसआईसी हॉस्पिटल पांडेयपुर में कराया भर्ती *|

G R News |एडिटर इन चीफ वेद प्रकाश श्रीवास्तव

वाराणसी :- 33/11 केवि सब स्टेशन के बरकी पावर हाउस के लाइनमैन मिठाई लाल कार्य के दौरान विद्युत दुर्घटना का शिकार हो गए | जानकारी होने पर संगठन के जिलाध्यक्ष संविदा रविन्द्र कुमार पटेल तत्काल उनको लेकर ईएसआईसी हॉस्पिटल पांडेयपुर में भर्ती कराया गया और उनका इलाज भी शुरू हो गया मिठाई लाल के स्वस्थ में सुधार हो रहा है |

संगठन के पूर्वांचल अध्यक्ष संजय सिंह ने अधिशाषी अभियंता विद्युत वितरण खण्ड द्वितीय वाराणसी से फोन पर वार्ता कर उक्त दुर्घटना की जानकारी दिया और रोष व्यक्त करते हुए कहा कि आए दिन विद्युत वितरण खण्ड द्वितीय वाराणसी के अन्तर्गत कार्यरत संविदा कर्मचारियों की विद्युत दुर्घटना में मृत्यु हो जा रही है | विगत एक साल के ही भीतर ये छठवीं दुर्घटना है जिसमें चार लोग गंभीर रूप से घायल गए और दो लोगों की मृत्यु हो गई | संगठन के क्षेत्रीय अध्यक्ष राजू अम्बेडकर ने कहा कि फर्म द्वारा कोई भी सुरक्षा उपकरण या टूल किट उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है |

संगठन के ओर से इंद्रेश राय,वेद प्रकाश राय, राहुल कुमार, संजय सिंह,संदीप कुमार, प्रशान्त सिंह,विजय नारायण हिटलर, उदयभान दूबे, राजू अम्बेडकर, रंजित पटेल,महेन्द्र कुमार सिंह, रवीन्द्र कुमार पटेल, रमेश कुमार वर्मा, गुलाब यादव आदि पदाधिकारी हॉस्पिटल में मौजूद रहे ||

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]