♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

*राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल103280वाद अंतिम रूप से निस्तारित किए गए**

G R News Editor in chief Vedprakash Srivastav

गाजीपुर 13 जुलाई, माननीय राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली से प्राप्त निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गाजीपुर के तत्वाधान में आज दिनांक 13.07.2024 को प्रातः 10ः30 बजे जनपद न्यायालय गाजीपुर में राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर श्री संजय कुमार-VII     जनपद न्यायाधीश महोदय द्वारा मॉ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप-प्रज्ज्वलित कर लोक अदालत का उद्घाटन किया गया तथा माननीय महोदय द्वारा लोक अदालत के सफलता हेतु सभी अधिकारियों को अधिक से अधिक निस्तारण हेतु प्रोत्साहित किया गया।
श्री राकेश कुमार.VII  नोडल अधिकारी, लोक अदालत गाजीपुर एवं श्री विजय कुमार-प्ट, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/सचिव पूर्णकालिक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गाजीपुर, द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत में निस्तारण हेतु नियत वादों की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की गयी। इस अवसर पर सचिव ने बताया कि लोक अदालत से न्याय के क्षेत्र में क्रान्ति आई है और लोगो में विधिक जागरूकता भी बढ़ी हैं। उनके द्वारा माननीय जनपद न्यायाधीश के निर्देशानुसार राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार हेतु किये गये प्रयासों के बारे में संक्षेप में जानकारी दी गयी तथा सामान्य अदालत एवं लोक अदालत में अन्तर को विस्तार से बताया गया।
इस अवसर पर श्री संजय कुमार-VII,   जनपद न्यायाधीश गाजीपुर, श्री संजय हरी शुक्ला, मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण गाजीपुर, श्री अखिलेश कुमार पाठक, प्रधान न्यायाधीश, कुटुम्ब न्यायालय गाजीपुर, श्री शक्ती सिंह एस0सी0/एस0टी0 एक्ट गाजीपुर, श्री अरविन्द मिश्र, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कक्ष सं0-03 गाजीपुर, श्री अलख कुमारए अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कक्ष संख्या-4, गाजीपुर एवं श्री स्वप्न आनंद, मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी गाजीपुर एवं अन्य न्यायिक अधिकारीगण तथा अध्यक्ष व महासचिव, सिविल बार एसोसिएशन, गाजीपुर व न्यायालय के कर्मचारीगण उपस्थित हुए।
इस राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 114266 मामले निस्तारण हेतु नियत किये गये थे, जिसमें से सुलह समझौतें एवं संस्वीकृति के आधार पर कुल 103280 वाद अंतिम रूप से निस्तारित किये गये। राजस्व विभाग के 7262 मामले, विभिन्न न्यायालयों द्वारा 19013 मामले तथा बैंक एवं अन्य विभाग द्वारा कुल 77005 मामले निस्तारित किये गये।
प्रधान न्यायाधीश, कुटुम्ब न्यायालय, गाजीपुर द्वारा 40 वाद निस्तारित किये गये व 08 जोड़ो को साथ-साथ भेजा गया तथा न्यायालय मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण द्वारा कुल 30 वाद निस्तारित किये गये व कुल-8312000/-रू0 की धनराशि के संबंध में आदेश पारित किया गया। सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गाजीपुर द्वारा जनपद न्यायालय के कर्मचारीगण, अधिवक्तागण, मीडियाकर्मी तथा पुलिस एवं प्रशासन विभाग के प्रति अपना धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]