♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

धोखाधड़ी व साइबर क्राइम में मिली जमानत |*|

G R News
ब्यूरोचीफ वाराणसी संतोष कुमार सिंह

वाराणसी:- एमआरएफ टायर की डीलरशिप देने के एवज में धोखाधड़ी कर 11.45 लाख रुपए साइबर क्राइम के जरिए हड़प लेने के मामले में आरोपित को राहत मिल गई | विशेष न्यायाधीश (एससी/एसटी एक्ट) अनिल कुमार पंचम की अदालत ने मोहब्बतपुर, शेखोपुर सराय (बिहार) निवासी विवेक कुमार को 50- 50 हजार रुपए की दो जमानतें एवं बंधपत्र देने पर रिहा करने का आदेश दिया | अदालत में बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता अनुज यादव,दिलीप श्रीवास्तव व नरेश यादव ने पक्ष रखा |

अभियोजन पक्ष के अनुसार जौनपुर निवासी वादी अबुजर अहमद पुत्र सेराज अहमद ने साइबर क्राइम थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी आरोप था कि एमआरएफ टायर की डीलरशिप के लिए उसने एमआरएफ टायर की वेवसाइट पर अप्लाई किया जहां पर उसे एक मोबाइल नंवर 9088151846 मिला जिस पर बात करने पर उसने अपने आपको एमआरएफ का अधिकारी वताते हुए अपने इमेल आईडी पर बादी से दस्तावेज मंगवाया और उधर से तमाम कागजात भेजते हुए माल बुक करने के नाम पर खाता संख्या- 110093230709 में 06 जनवरी 2023 को 1,45,800/- रुपए जमा करा लिया उसके बाद 16 जनवरी 2023 को खाता संख्या- 110091641461 में 10,00,000/- रुपया में जमा करा लिया उसके बाद भी पैसों की मांग कर रहा था | जिसके कारण वादी ने उसके संबंध में एमआरएफ एजेन्सी वाराणसी पर आकर बात किया तो पता चला कि उक्त व्यक्ति द्वारा उनके साथ फ्राड किया जा रहा है हालांकि तब तक वादी ने अपने खाते से कुल मिलाकर रुपया 11,45,800/- रुपए उसके बताए खाते में जमा कर चुका था | उसकी शिकायत पर साइवर क्राइम थाने की पुलिस ने विवेचना के बाद आरोपित विवेक कुमार का नाम प्रकाश में आने पर उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था |

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]