♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

आत्म दाह करने एसपी ऑफिस पहुंचा पीड़ित परिवार **दबंग परिवार के दबंगई से परेशान होकर उठाया यह कदम*

G R News

एडिटर इन चीफ वेद प्रकाश श्रीवास्तव
गाजीपुर। पुलिस ऑफिस पर बुधवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक ही परिवार के पति-पत्नी और दो बच्चों ने सामूहिक रूप से आत्मदाह करने का प्रयास पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर किया। इन लोगों ने पुलिसकर्मियों के सामने ही अपने ऊपर पेट्रोल से भरा बोतल उड़ेल दिया। इस दौरान वहां पर खड़े पुलिस कर्मी और एल आई यू के सिपाहियों ने तत्काल महिला के हाथ से पेट्रोल का बोतल छीना और उन सभी लोगों को पड़कर पुलिस ऑफिस में अंदर ले जाकर बातचीत करना शुरू किया। पूछताछ में पता चला कि यह लोग थाना करीमुद्दीनपुर के कामुपुर गांव के रहने वाले हैं और इन लोगों के गांव में ही एक दबंग परिवार के दबंगई से परेशान है, जिसको लेकर कई बार थाने पर भी गए लेकिन थाने पर उनकी सुनवाई नहीं हो रही है, जिससे परेशान होकर इन लोगों ने इस तरह का आज कदम उठाया है। पीड़ित करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के कामुपुर मुबारकपुर निवासी अशोक यादव, पत्नी गीता यादव, पुत्र युवराज यादव, पुत्री रागिनी यादव और पुत्री वैष्णवी यादव ने बताया कि पड़ोसी एवं पट्टीदार दयाशंकर यादव, सुरेंद्र यादव व सुरेश यादव से पानी बहाने को लेकर विवाद है। वही इस घटना के बाद पुलिस के अधिकारी पीड़ित दंपति और उनके बच्चों से लगतार वार्ता करने में जुटे हुए हैं ताकि सच्चाई का पता चल सके

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]