
राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 1जनवरी से 31जनवरी तक*

GR news Brodcost editor in chief ved Prakash shrivtastav
गाजीपुर।सड़क दुर्घटनाओं तथा उनसे होने वाली मृत्यु को रोकने के लिए एवं सुगम,सुरक्षित,सुव्यवस्थित,यातायात संचालन हेतु अभियान चलाकर लोगों को जागरूक करने के लिए उत्तर प्रदेश शासन द्वारा *राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह (01 जनवरी से 31 जनवरी 2025 )* यातायात माह के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया है इसी क्रम में आज दिनांक *08 जनवरी 2025* को राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा मा ubह की शुरुआत के अवसर पर *श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय गाज़ीपुर* द्वारा *राइफल क्लब गाजीपुर* से यातायात जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह रैली शहर में घूमकर यातायात के प्रति लोगों को जागरूक करेगी । तथा क्षेत्राधिकारी यातायात व प्रभारी यातायात द्वारा लोगो को फूल देकर सड़क सुरक्षा संबंधी नियमों के प्रति जागरूक किया गया । इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी यातायात, यातायात प्रभारी एवं अन्य अधिकारी / कर्मचारीगण शामिल हुए ।
*पुलिस मीडिया सेल*
*जनपद गाजीपुर*















