♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

देश के सबसे बड़े आबादी के गांव का थानाध्यक्ष ,फरियाद सुनने की जगह किया दुर्व्यवहार ,ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन ,स्थानांतरण का एसपी से लगाई गुहार*,एसपी को व्हाट्सएप पर भेजी तहरीर *

G R News  *गहमर संवाददाता महेशनंद श्रीवास्तव की रिपोर्ट।* गाजीपुर गहमर ।कोतवाल द्वारा फरियादियों के साथ किए गए दुर्व्यवहार के विरोध में ग्रामीणों ने गहमर पुलिस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है शुक्रवार की सुबह दर्जनों की संख्या में ग्रामीणों ने कोतवाली गेट के सामने खड़े होकर गहमर पुलिस के खिलाफ नारे लगाए।
जानकारी अनुसार गांव के ही सुधीर कुमार सिंह, चंदन सिंह, सुनील कुमार सिंह आदि लोगों ने बताया कि वह अलग अलग मामलो में कोतवाल के पास अपनी फरियाद लेकर गए थे तो कोतवाल उनकी फरियाद सुनने के बजाय उनसे दुर्व्यवहार करने लगे।जब इसकी जानकारी ग्रामीणों को हुई तो शुक्रवार के सुबह दर्जनों की संख्या में ग्रामीण कोतवाली पहुंचे और कोतवाल अशोक मिश्रा से इस बाबत पूछताछ करने लगे तब कोतवाल और ग्रामीणों में तीखी नोंक झोंक हुई। जिस पर ग्रामीणों ने पुलिस कप्तान से फोन पर वार्ता की और फरियादियों के साथ किये जा रहे दुर्व्यवहार की जानकारी पुलिस कप्तान को देने के साथ-साथ उनके व्हाट्सएप पर लिखित तहरीर दी। ग्रामीणों का आरोप है कि कोतवाल पशु तस्करी के साथ-साथ अवैध ओभर लोड ट्रकों से बालू संचालन भी करवा रहे हैं ग्रामीणों ने कोतवाली गेट के सामने खड़े होकर कोतवाल को हटाए जाने को लेकर प्रदर्शन किया। दूसरी तरफ थानाध्यक्ष गहमर ने कहा
एक माइक्रो फाइनेंस कंपनी में हुई पैसे की हेराफेरी को लेकर ये लोग जबरदस्ती दबाब बना रहे थे माइक्रो फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों द्वारा तहरीर मिली है मामले की जांच की जा रही है। अशोक मिश्र, कोतवाल गहमर

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]