♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

संगठन के मजबूती के लिए समाजवादी पार्टी ने किया बैठक संपन्न ***

G R News network एडिटर इन चीफ वेद प्रकाश श्रीवास्तव

गाजीपुर  दिनांक 7 नवम्बर । समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक जिलाध्यक्ष गोपाल यादव की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय डा.लोहिया ‘मुलायम सिंह यादव भवन पर सम्पन्न हुई।इस बैठक में संगठन की मजबूती, जनपद मे बिजली,सड़क, पानी आदि तमाम जनसमस्याओं के साथ-साथ लगातार बढ़ती मंहगाई, बेरोजगारी,भ्रष्टाचार, अपराध, बिगड़ती कानून व्यवस्था, भाजपा सरकार द्वारा किसानों,नौजवानों और छात्रों से की गयी वादाखिलाफी पर भी गंभीर चर्चा की गयी।
इस बैठक में नवमनोनीत मजदूर सभा के प्रदेश अध्यक्ष आजाद कन्नौजिया जी का जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने माल्यार्पण कर स्वागत किया।
जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने कार्यकर्ताओ से कहा कि भाजपा सरकार के तानाशाही रवैये से मुल्क बुरी तरह से त्रस्त है।इस सरकार की जनविरोधी एवं तानाशाही नीतियों ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार को देशवासियों के बुनियादी जरूरतों का तनिक भी ध्यान नहीं है। इन सवालों पर वह पूरी तरह से संवेदनहीन बनी हुई है। भाजपा सरकार को देश की गरीब जनता का बिल्कुल ख्याल नहीं है। वह अपने पूंजीपति मित्रों को ही लाभ पहुंचाने में व्यस्त हैं ।
विधायक जैकिशन साहू ने कहा कि देश गंभीर परिस्थितियों से होकर गुजर रहा है। भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। अपने खिलाफ बढ़ते जनाक्रोश और लगातार खराब होती आबोहवा से भाजपा धर्म की आड़ में छिप रही है। भाजपा अपने जन्मकाल से ही भाजपा हिंदू और मुसलमानो के बीच नफरत और दंगे कराकर अपने राजनीतिक और साम्प्रदायिक मंसूबों को पूरा करती रही है। भाजपा सरकार जनता का विश्वास खो चुकी है जिसके चलते हो रहे उपचुनाव मे हार नजदीक देख भाग रही है। पुर्व विधायक खुर्शीदअहमद ने कार्यकर्ताओं से जनता के बीच जाकर भाजपा सरकार की नापाक इरादों के प्रति आगाह करने का काम किया । उन्होंने कहा योगी राज मे तहसील और थाने धनउगाही का अड्डा बन गये है। तहसील और थानों मे जनता को न्याय और राहत मिलने के बजाय उनसे धनउगाही की जा रही है।
इस बैठक मे मुख्य रूप से पुर्व विधायक त्रिवेणी राम ,पुर्व जिलाध्यक्ष सुदर्शन यादव, रामधारी यादव, डॉ नन्हकू यादव, योगेन्द्र राय,यादव, मुन्नीलाल राजभर, रविन्द्र प्रताप यादव, राम जी राय,अशोक कुमार बिंद, अरूण कुमार श्रीवास्तव ,सूरज राम बागी, आमिर अली,मदन यादव, जै हिंद यादव, राजेन्द्र यादव, गोवर्धन यादव,तहसीन अहमद, सुभाष यादव, अवधेश यादव उर्फ राजू यादव, वृजदेव खरवार,केसरी यादव, डाॅ समीर सिंह, तौकीर खां,संजय कन्नौजिया,धर्मचंद यादव, शिवशंकर यादव, अमित ठाकुर, अभिषेक कुशवाहा,सुनील यादव, राहुल यादव, सुवच्चन यादव, सुनील यादव, अदनान खां,नरेन्द्र कुशवाहा,राजेश कुमार यादव,रामाशीष यादव, अरुण यादव, रमेश यादव, बलिराम यादव, बैजू यादव, हरवंश यादव, पप्पू यादव, दारा यादव, सुग्गुयादव, अम्बरीष यादव आदि उपस्थित थे।
इस बैठक का संचालन जिला महासचिव कन्हैयालाल विश्वकर्मा ने किया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129