♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

“मुख्यमंत्री तक पहुंची शिकायत , विद्युत विभाग में मचा हड़कंप

गाजीपुर ।

मोहम्मदाबाद विधानसभा क्षेत्र में बिजली विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा किसानों और आम ग्रामीणों के साथ उत्पीड़नात्मक रवैया अपनाए जाने की शिकायतें काफी दिनों से लगातार मिल रही थी।

इन्हीं शिकायतों का संज्ञान लेते हुए भाजपा नेता पीयूष राय ने आज लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर जिम्मेदार अधिकारियों कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग की है ।

भाजपा नेता की बातों को सुनते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया है।

मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद पूर्व भाजपा नेता स्व0 कृष्णानंद राय के पुत्र पीयूष राय ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र में बिजली विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों का रवैया ठीक नहीं है । किसान और आम ग्रामीण काफी अत्यधिक परेशान है । सिंचाई के समय में किसानों को बिजली विभाग के अफसरों और कर्मचारियों द्वारा किए जा रहे उत्पीड़न की शिकायत सीएम से की गई है ।

उन्होंने लिखित पत्र के माध्यम से सीएम योगी को बताया कि विधानसभा मुहम्मदाबाद के बिजली विभाग के कर्मचारी और अफसरों द्वारा अमर्यादित तरीके से किसानों से व्यवहार करना जैसे बिजली कर के लिए विश्व बैंक द्वारा किसानो के लिए लगे ट्रांसफार्मर जलने पर न बदलवाना , किसानों के खेती करने के लिए गए कनेक्शन तार को काट ले जाना जैसे अन्य कृत्य हैं ।

खासतौर पर खैराबारी और दुबिहा फीडर से सम्बंधित किसान काफी परेशान है। जिसके चलते किसानों के खेती के महत्वपूर्ण समय पर बिजली की व्यवस्था बाधित हो रही हैं। जिससे सरकार की छवि पुरी तरह से धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा हैं ।

पीयूष राय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से ऐसे अधिकारियों के

“खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग की है। भाजपा नेता द्वारा जनपद के बिजली विभाग के अफसरों की शिकायत सीएम से किए जाने के बाद महकमे में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।”

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]