
*मिर्जापुर कृषि विभाग द्वारा आयोजित नमामि गंगे कार्यक्रम अंतर्गत दो दिवसीय ग्राम पंचायत स्तरीय किसान पाठशाला सकरौडी में संपन्न**

G R News मिर्जापुर जिला ब्यूरो चीफ अमित श्रीवास्तव
मिर्जापुर ।कृषि विभाग द्वारा आयोजित नमामि गंगे कार्यक्रम के अंतर्गत दो दिवसीय ग्राम पंचायत स्तरीय गोष्टी एवं किसान पाठशाला तथा किसानों को प्रशिक्षण का कार्यक्रम ग्राम पंचायत सकरौडी ब्लॉक जमालपुर में संपन्न हुआ ।इस अवसर पर दीपक यादव ने प्रशिक्षण का कार्यक्रम संपन्न किया उमेश सिंह चौहान जमालपुर ब्लॉक से और नमामि गंगे से अजय कुमार सिंह विजय कुमार कोटेदार विनय कुमार शमशेर सिंह राम आसरे संजय सिंह सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। ग्राम पंचायत अध्यक्ष कंचन सिंह चौहान ने हाथ में जैविक बीज का पैकेट लेकर इस योजना में सरकार द्वारा ग्रामीणों को दी जा रहे जैविक बीज एवं खाद्य कार्यक्रम के लाभ के बारे में विस्तार से बताया इसके पूर्व दीपक यादव एवं उमेश चौहान ने विस्तार से ग्रामीणों को इस नमामि गंगे कार्यक्रम में पीजीएस पर चयनित किसानों को प्रशिक्षण दिया तथा विस्तार से कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी गई । इस कार्यक्रम में बायोसर्ट इंटरनेशनल कंपनी का विशेष योगदान रहा।










