♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

“*पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने सड़क अतिक्रमण व जाम को लेकर दिए सख्त निर्देश*

G R News
एडिटर इन चीफ वेद प्रकाश श्रीवास्तव
वाराणसी। दिनांक 12 जून, वाराणसी शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू करने पर पुलिस पूरा ध्यान दे रही है। इसी क्रम में थानों में तैनात दौ सौ कांस्टेबल, हेड कांस्टेबल, दरोगा और इंस्पेक्टर को ट्रैफिक पुलिस में शिफ्ट करने का प्लान बनाया गया है। इसके लिए पुलिस कमिश्नर ने नाम मांगा है। यदि निर्धारित संख्या में नाम न आए तो पुलिस आयुक्त खुद पुलिसकर्मियों को चयनित कर ट्रैफिक पुलिस में शिफ्ट करेंगे। यह व्यवस्था जल्द अमल में लाई जाएगी।

पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल का निर्देश है कि प्रत्येक थाने के पच्चीस प्रतिशत पुलिस कर्मी रोजाना ट्रैफिक पुलिस के साथ समन्वय बनाकर यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाएं। जाम की सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष और चौकी प्रभारी भी मौके पर जाकर समस्या का समाधान कराएं, हालांकि ऐसा नहीं हो रहा है। ऐसे में पुलिस आयुक्त ने दो सौ पुलिसकर्मियों को ट्रैफिक पुलिस में शिफ्ट करने का निर्णय लिया है। पुलिस का मुख्य फोकस सड़क पर अतिक्रमण पर रहेगा। अतिक्रमण की वजह से अक्सर जाम की स्थिति पैदा होती है। ऐसे में यह सुनिश्चित किया जाएगा कि चौराहों-तिराहों और मुख्य मार्गों पर अतिक्रमण न हो। ठेला-पटरी दुकानदार, ऑटो व ई-रिक्शा अपनी निर्धारित जगह पर ही रहें। सड़क पर बेतरतीब तरीके से वाहन खड़े न होने पाएं। ताकि रोज-रोज लगने वाले जाम की समस्या से लोगों को निजात मिल सके।”

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]