
मणिकर्णिका घाट से एसीपी ने हटवाया अवैध अतिक्रमण*।

*GRNews Network* editor in chief Ved prakash Srivastava
वाराणसी। मणिकणिका घाट पर हुए भीषण अतिक्रमण को लेकर डोमराजा परिवार की ओर चेतावनी दिए जाने के बाद प्रशासन हरकत में आयी है। गुरूवार को एसीपी दशाश्वमेध अतुल अंजान त्रिपाठी के नेतृत्व में पुलिस बल द्वारा मणिकर्णिका से सिंधिया घाट तक अभियान चलाकर अवैध अतिक्रमण हटवाया गया। इस मौके पर एसीपी ने अतिक्रमणकारियों को सख्त चेतावनी दी। पुलिस की सख्ती से घाट पर अतिक्रमण करने वालों में खलबली मच गया। एसीपी त्रिपाठी ने अतिक्रमण करने वालों से स्पष्ट शब्दों में कहा कि घाटों पर अतिक्रमण किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि वे दोबारा ऐसा करते पाए गए तो उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि यह अतिक्रमण अभियान आगे भी जारी रहेगा तथा आने वाले दिनों में नियमित निरीक्षण किया जाएगा।

















