♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

*जनपद में शांति पूर्ण ढंग से लोकसभा चुनाव संपन्न हुआ जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी आर्यका अखौरी एवं पुलिस अधीक्षक सारा दिन चक्रमण करते रहे 55.22प्रतिशत मतदान*

G R News एडिटर इन चीफ वेद प्रकाश श्रीवास्तव

गाजीपुर 01 जून, 2024 (सू0वि0) – लोक सभा सामान्य निर्वाचन 2024 को सकुशल, निष्पक्ष, एवं शान्तिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन अधिकारी आर्यका अखौरी एवं पुलिस अघीक्षक ओमवीर सिंह ने आज 01 जून मतदान दिवस पर जनपद के विभिन्न मतदान केन्द्रो का स्थलीय निरीक्षण कर हो रहे मतदान का जायजा लिया। जनपद मे मतदान शान्तिपूर्ण ंढग से संपन्न हुआ। मतदान के समाप्ति तक जनपद में कुल 55.22 प्रतिशत मतदान हुआ।
अधिकारी द्वय द्वारा जनपद के विभिन्न मतदान केन्द्रो का निरीक्षण का आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। इस दौरान जिलाधिकारी ने क्षेत्रीय ग्राम्य विकास संस्थान गाजीपुर में स्वयं मतदान पंक्ति मे खडे होकर अपना मतदान किया साथ ही जनपदवासियों से अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की। इसके अतिरिक्त उन्होने राजकीय बालिका इण्टर कालेज गहमर, प्रा0विद्यालय भदौरा, मदरसा दारूल उलूम सुन्नत गौसियां बारा, कम्पोजिट विद्यालय बारा, कम्पोजिट विद्यालय रक्सहां एवं कम्पोजिट विद्यालय मीरचा का स्थलीय निरीक्षण कर हो रहे मतदान का जायजा लिया।
जनपद में मतदान प्रतिशत प्रातः 07 बजे से 09 बजे तक 13.18 प्रतिशत, पूर्वान्ह 11 बजे तक 27.49 प्रतिशत, दोपहर 01 बजे तक 38.87 प्रतिशत , अपरान्ह 03 बजे तक 46.05 प्रतिशत ,सायं 05 बजे तक 52.98 प्रतिशत तथा मतदान की समाप्ति तक कुल 55.22 प्रतिशत मतदान सम्पन्न हुआ।

75-गाज़ीपुर लोक सभा सामान्य निर्वाचन 2024. विधान सभावार मतदान प्रतिशत. मतदान की समाप्ति तक तक

जखनिया — 56.5 %
सैदपुर — 55.34%
गाज़ीपुर — 57.66%
जंगीपुर — 57.2 %
ज़मानिया — 49.97 %

कुल योग ————–
55.22 %

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]