♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

*नरेंद्र मोदी के नेतुत्व देश की संस्कृति और विज्ञान को मिला नया आयाम – प्रमोद वर्मा*

जी आर न्यूज ब्रॉडकास्ट सर्विस एडिटर इन चीफ वेद प्रकाश श्रीवास्तव
जखनिया गाजीपुर । बूथ संख्या 209 पर भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष प्रमोद वर्मा ने मन की बात प्रधानमंत्री जी जीवीके साथ का 119वॉ एपिसोड पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ सुना। इस अवसर पर प्रमोद वर्मा ने कहा देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व में इसरो की बढ़ती ताकत उपलब्धियां व देश के लोगों के स्वास्थ्य की चिंता, माता बहनों के सम्मान, जीव जंतुओं एवं पर्यावरण के प्रति लोगों को सचेत करने का मार्ग बताया। मन की बात में पीएम मोदी ने कहा- हाल ही में, मैं AI के एक बड़े सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए पेरिस गया था। वहां दुनिया ने इस क्षेत्र में भारत की प्रगति की खूब सराहना की। हमारे देश के लोग आज AI का उपयोग किस-किस तरह से कर रहे हैं, इसके उदाहरण भी हमें देखने को मिल रहे हैं।
* *8 मार्च को ‘अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस’ है**।* यह हमारी नारी-शक्ति को नमन करने का एक विशेष अवसर होता है। देवी माहात्म्य में कहा गया है – विद्या : समस्ता: तव देवि भेदाः स्त्रीय: समस्ताः सकला जगत्सु। अर्थात सभी विद्याएं, देवी के ही विभिन्न स्वरूपों की अभिव्यक्ति हैं और जगत की समस्त नारी शक्ति में भी उनका ही प्रतिरूप है। हमारी संस्कृति में बेटियों का सम्मान सर्वोपरि रहा है।’
आने वाले कुछ ही दिनों में हम ‘राष्ट्रीय विज्ञान दिवस’ मनाने जा रहे हैं। हमारे बच्चों का, युवाओं की विज्ञान में दिलचस्पी और जुनून होना बहुत मायने रखता है। इसे लेकर मेरे पास एक विचार है, जिसे आप ‘एक दिन वैज्ञानिक के रूप में’ रह सकते हैं, यानि, आप अपना एक दिन एक वैज्ञानिक के रूप में, एक वैज्ञानिक के रूप में, बिताकर देखें। पीएम मोदी ने कहा, इन दिनों चैंपियंस ट्रॉफी चल रही है और हर तरफ क्रिकेट का माहौल है। क्रिकेट में सेंचुरी का रोमांच क्या होता है, ये तो हम सब भली-भांति जानते हैं। लेकिन आज मैं, आप सबसे क्रिकेट नहीं, बल्कि भारत ने स्पेस में जो शानदार सेंचुरी बनाई है उसकी बात करने वालां हूं। पिछले महीने देश इसरो के 100वें रॉकेट की लॉन्चिंग के साक्षी बने हैं। यह केवल एक नंबर नहीं है, बल्कि इससे स्पेस विज्ञान में नित नई ऊंचाइयों को छूने के हमारे संकल्प का भी पता चलता है।
पीएम ने कहा, हमारे यहां वनस्पति और जीव-जंतुओ का एक बहुत ही Vibrant Eco-System है, और ये वन्य जीव, हमारे इतिहास और संस्कृति में रचे-बसे हुए हैं। कई जीव-जन्तु हमारे देवी-देवताओं की सवारी के तौर पर भी देखे जाते है।
पीएम ने देश में बढ़ते मोटापे की समस्या को उठाया। उन्होंने कहा, एक फिट और हेल्दी नेशन बनने के लिए हमें मोटापे की समस्या से निपटना ही होगा। एक स्टडी के मुताबिक आज हर आठ में से एक व्यक्ति मोटापे की समस्या से परेशान है। बीते वर्षों में मोटापे के मामले दोगुने हो गए हैं, लेकिन, इससे भी ज्यादा चिंता की बात यह है कि बच्चों में भी मोटापे की समस्या चार गुणा बढ़ गई है।
उन्होंने कहा, हम सब मिलकर छोटे-छोटे प्रयासों से इस चुनौती से निपट सकते हैं, जैसे एक तरीका मैंने सुझाया था, “खाने के तेल में दस पर्सेन्ट (10%) की कमी करना”। आप तय कर लीजिए कि हर महीने 10% कम तेल उपयोग करेंगे। ऐसा कर अवसर पर मंडल अध्यक्ष धर्मवीर राजभर, पूर्व मंडल अध्यक्ष उमाशंकर यादव, युवा मोर्चा प्रशांत सिंह, कन्हैया वर्मा, बृजेश शर्मा, अशोक यादव, कृष्णा यादव, अमन वर्मा, सुरेश मोदनवाल रमेश गोंड़, गोलू गुप्ता, अनिल जायसवाल, जित्तू गुप्ता, मनोज मद्धेशिया सहित प्रमुख लोग मौजूद रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]