
*”डॉ ओमशंकर के समर्थन में बीएचयू के छात्र-छात्राओं के बीच चलाया हस्ताक्षर अभियान।”

G R News **एडिटर इन चीफ वेद प्रकाश श्रीवास्तव
वाराणसी। 23मई,। काशी हिन्दू विश्वविद्यालय में सर सुंदरलाल अस्पताल के हृदय रोग विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ ओमशंकर के आमरण अनशन के 11 वें दिन देशभर के सरकारी अस्पतालों की बदहाली को ठीक करने के लिए के लिए छात्र- छात्राओं के बीच हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। यह अभियान बीएचयू परिसर के विश्वनाथ मंदिर पर शाम 6 बजे से चलाया गया। जिसमें सैकड़ों छात्रों और नागरिकों ने समर्थन में हस्ताक्षर किया।
आपको ज्ञात हो की डॉ ओमशंकर पिछले लंबे समय से चिकित्सा की बदहाली के खिलाफ संघर्षरत हैं। उनकी एक मांग यह भी है कि बीएचयू के अलावा भी बनारस में एक एम्स खोला जाना चाहिए, साथ ही हृदय संबंधी रोगों में बढ़ोत्तरी के मद्देनजर देश में कम से कम 50 नए अस्पतालों का निर्माण कराया जाए ।
इस अभियान में बीएचयू, बनारस और देश के विद्यार्थियों और आम नागरिकों से यह अपील कि गई कि डॉ ओमशंकर के आंदोलन के समर्थन में आगे आएं। भ्रष्टाचार में लिप्त अधीक्षक के के गुप्ता को निलंबित करने एवं हृदय रोग विभाग को आवंटित सुपर स्पेशलिटी भवन के सम्पूर्ण चतुर्थ तल और पांचवें तल के आधे हिस्से को तत्काल खोले जानें हेतु इस आंदोलन में आप सभी उनका साथ दें। साथ ही अपने बेड के साथ सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इस मुहिम से जुड़ने की भी अपील की गई।
इस मौके पर मुख्य रूप से सिद्धि, अमर, मोहित, महेंद्र, मारुति, मुकुल, ऋषिकेश, प्रवीण, अमित, शुभम, मुकेश, आलोक, उमेश, कमलेश, मजीद आदि लोगो मे इस अभियान का नेतृत्व किया।

















