380 जोड़ों का हुआ सामूहिक विवाह आयोजन, सभी के खाते में 35000 हुए ट्रांसफर*

G R News
गाजीपुर मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना जिसके तहत आज 380 कन्याओं की शादी जिला प्रशासन की देखरेख में सामूहिक विवाह समारोह के माध्यम से कराया गया. शादी गायत्री परिवार के मंत्रो के साथ ही ब्राह्मणों के मंत्रोचार्य के बीच कराया गया. इसके बाद प्रशासन ने इस शादी को आल इज वेल बताया. वही कई ऐसे वर और कन्या भी मिले जो सिंदूरदान की बजाय माथे पर टीका लगाकर शादी के कार्यक्रम को निपटाया और जब इनसे बात की गई, तो इन लोगों ने बताया कि, उनकी शादी मई, जून और जुलाई महीने में नियत की गई है. उस तिथि पर यह लोग अपना सिंदूरदान करके अपना शादी का कार्यक्रम संपन्न करेंगे.”








