
“*शिवपुर पुलिस द्वारा दो शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, एक स्विफ्ट कार बरामद।*

G R News
एडिटर इन चीफ वेद प्रकाश श्रीवास्तव
वाराणसी। 18 मई, थाना शिवपुर क्षेत्रान्तर्गत हुई वाहन चोरी की घटना से संबंधित वांछित शातिर चोर राजू यादव व समीर कुमार भारतीय थाना शिवपुर पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की 1 अदद स्विफ्ट कार बरामद। पुलिस आयुक्त वाराणसी के अपराधों की रोकथाम, चोरी/लूट/हत्या की घटनाओ के सफल अनावरण एवं वांछित फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन में अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के पर्यवेक्षण मे एवं सहायक पुलिस आयुक्त कैंट के नेतृत्व में थाना शिवपुर पुलिस टीम द्वारा इलेक्ट्रानिक साक्ष्य व मुखबिर की सहायता से मु0अ0सं0-169/2024 धारा 379 भादवि थाना शिवपुर कमिश्नरेट वाराणसी से संबंधित वांछित अभियुक्तगण राजू यादव पुत्र रामप्रसाद यादव निवासी किशुनपुर लौआर पंडितपुर थाना जनता बाजार जनपद सारण (छपरा) बिहार व समीर कुमार भारतीय पुत्र अनूप कुमार निवासी ग्राम मर्दापुर थाना उतरांव जनपद प्रयागराज को आज दिनांक 17.05.2024 को समय करीब 2.55 बजे रेलवे स्टेशन शिवपुर के सामने पिसौर मार्ग वाराणसी से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से चोरी की 1 अदद स्विफ्ट गाड़ी बरामद हुई।
उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना शिवपुर पुलिस द्वारा मु0अ0सं0-199/2024 धारा 379,411,419,420,467,468,471 भादवि पंजीकृत कर अग्रेतर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
अभियुक्तगणों ने पूछताछ करने पर बताया कि दिनांक-28/4/2024 को हम दोनों लोग तथा हमारे अन्य साथी इसी कार से बनारस आये थे और रात में काफी देर तक कई जगहों पर हम लोग गाड़ी चोरी करने के लिये रेकी किये थे

















