♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

*आयुक्त वाराणसी मंडल राज लिंगम का गाजीपुर दौरा संपन्न, लगाया सैदपुर में चौपाल

GRNews Network Brodcast center          editor in chief Ved Prakash Srivastava
गाजीपुर 18 जून, 2025 (सू0वि0)- जनपद के नोडल अधिकaरी आयुक्त वाराणसी मण्डल वाराणसी एस राजलिंगम की आज जपनद भ्रमण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। भ्रमण के दौरान आयुक्य महोदय की  अध्यक्षता में ग्राम चौपाल का आयोजन  विकास खण्ड  सैदपुर अन्तर्गत प्राथमिक विद्यालय शादी-भादी मे किया गया।  कार्यक्रम का शुभारम्भ मॉ सरस्वती के चित्र पर माल्यर्ण एंव दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
चौपाल में उन्होने ने व्यक्तिगत शौचालय ,आवास, हैंड पम्प के संचालन, वृद्धापेंशन,दिव्यांगजन पेंशन, विधवा पेंशन, राशन वितरण, प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री आवास, विद्युत आपूर्ती, आय जात निवास, प्रमाण पत्र, समूह के सम्बंध में जानकारी ली एवम प्रत्येक पात्रों को योजना का लाभ दिये जाने का निर्देश दिया। पेंशन के  छुटे हुए लाभार्थी को तत्काल लाभ दिलाने का निर्देश दिया। उन्होनें कहा कि कोटेदार फ़ूड सेफ्टी से सम्बंधित सारी नियमो का पालन करते हुए साथ साफ सफाई का ध्यान रखेगे। उन्होने ग्राम में छूटे पात्र व्यक्तियों के राशन कार्ड बनाये जाने एवं छुटे हुए नामों को बढ़ाने का निर्देश दिया।
इस ग्राम चौपाल में सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचने का सत्यापन किया गया। ग्राम वासियों को खुली बैठक में सरकार द्वारा संचालित लाभार्थीपरक योजनाओं की भी जानकारी दी गई। इस अवसर पर ग्रामीणों की समस्याओं को सुनते हुए पेंशन योजना, आवास, आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड का लाभ दिलाये जाने के संबंध में निर्देशित किया गया । उन्होने अधिकारियों को निर्देश दिया कि  निराश्रित, विधवा एवं वृद्धावस्था पेंशन के पात्र लाभार्थियों का चयन करते हुए पेंशन का लाभ दिलाया जायें।
चौपाल मे प्राथमिक विद्यालय में बच्चों को अध्यापकों द्वारा दी जा रही शिक्षा की गुणवत्ता/स्तर के संबंध में भी खुली चौपाल के दौरान ग्राम वासियों से सत्यापन किया  गया। बैठक में हैंडपंप रिबोर, छात्रवृत्ति, मनरेगा आदि कार्याे के बारे में भी सत्यापन किया गया। बाल विकास की समीक्षा मे दौरान गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य परीक्षण तथा पुष्टाहार वितरण तथा कोटेदार द्वारा समय से राशन बाटने एवं विजली की उपलव्धता के सम्बन्ध में जानकारी ली।
कार्यक्रम मे अन्त मे मुख्य विकास अधिकारी ने ग्रामों मे संचालित सभी योजनाओं के बारे मे विस्तार से लोगो को अवगत कराया तथा अन्य विभागो के अधिकारियों ने अपने-अपने विभाग से सम्बन्धित योजनाओं के बारे मे लोगो को जानकारी दी। जिलाधिकारी  अविनाश कुमार ने आयुक्त महोदय का आश्वस्त किया कि चौपाल मे जो शिकायते प्राप्त हुई उसका शत-प्रतिशत निस्तारण कराया जायेगा।
इस अवसर पर उपजिलाधिकारी/ज्वाईट मजिस्ट्रेट सैदपुर रामेश्वर सबरवाल,  परियोजना निदेशक राजेश यादव, उप निदेशक कृषि, जिला पूर्ति अधिकारी, जिला दिव्यांग कल्याण अधिकारी, उपायुक्त उद्योग, खण्ड विकास अधिकारी देवकली, समाज कल्याण अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, डी0पी0ओ0, जिला पंचायत राज अधिकारी ,एवं अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।
………………………..

जिला सूचना कार्यालय द्वारा प्रचारित।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]