♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

कोलकाता आरजी कर मेडिकल कालेज एंड हॉस्पिटल में ट्रेनी डाक्टर के रेप और मर्डर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा ‘बस अब बहुत हो गया, मैं निराश और भयभीत हूं…*’

G R News *एडिटर इनचीफ वेद प्रकाश श्रीवास्तव*

कोलकाता के आरजी कर मेडिकल अस्पताल में 31 साल की डॉक्टर से रेप और बलात्कार मामले पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का बयान आया है। उन्होंने कहा कि अब बहुत हो गया है। वह इस पूरी घटना से निराश और भयभीत हैं। राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि बेटियों के खिलाफ ऐसे अपराध मंजूर नहीं हैं। ऐसा पहली बार हुआ है, जब राष्ट्रपति ने इस घटना पर बयान दिया है।

उन्होंने देश में महिलाओं के खिलाफ अपराध की बढ़ती घटनाओं को लेकर कहा कि कोई भी सभ्य समाज बेटियों और बहनों के साथ इस तरह के अत्याचार को बर्दाश्त नहीं कर सकता। इस घटना पर कोलकाता में छात्र, डॉक्टर और नागरिक प्रोटेस्ट कर रहे थे जबकि अपराधी कहीं और घूम रहे थे। अब बहुत हुआ। समाज को ईमानदार होने और आत्मनिरीक्षण करने की जरूरत है।
कोलकाता के आरजी कर मेडिकल अस्पताल के सेमिनार हॉल से नौ अगस्त को 31 साल की ट्रेनी महिला डॉक्टर का शव मिला था। उसके शरीर से कपड़े गायब थे। खून बह रहा था। शरीर में चोटों के निशान थे। इस घटना के बाद रेजिडेंट डॉक्टर्स में नाराजगी बढ़ गई थी और वे हड़ताल पर चले गए थे

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]