♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

कंपोजिट विद्यालय केउपस्थिति पंजिका में 143 बच्चों उपस्थित, गणना जांच में 78 मौजूद, प्रभारी प्रधानाध्यापिका को निलंबित करने का निर्देश दिया सीडीओ ने

गाज़ीपुर 21 सितंबर 2023—मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य ने आज विकासखंड करंडा के कंपोजिट विद्यालय वीरापाह का स्थलीय निरीक्षक किया, निरिक्षण के दौरान उन्होंने बच्चों से पढ़ाई के बाबत जानकारी ली एवं बच्चों की उपशथिति पंजिका की जांच की. जांच के दौरान मामला प्रकाश मे आया की विद्यालय मे कुल 182 बच्चों का नामांकन किया गया था तथा उपशथिति पंजिका मे 143 बच्चों की उपशथिति दर्ज की गयी थी. लेकिन जाँच के दौरान बच्चों की गणना करने पर विद्यालय मे केवल 78 बच्चे ही मौजूद मिले. जिस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने कमपोजिट विद्यालय वीरापाह करंडा के प्रभारी प्रधानाचार्य श्रीमती बीना शर्मा को तत्काल निलंबित करने का निर्देश जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को दिया, इसके साथ ही खंड शिक्षा अधिकारी करंडा राघवेंद्र सिंह को कार्य मे लापरवाही, समय समय पर विद्यालयों का निरिक्षण न किये जाने के कारण ऐसी स्थिति उत्पन्न होने पर प्रतिकूल प्रवीष्टि का निर्देश दिया.

…………….
जिला सूचना कार्यालय द्वारा प्रचारित

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]