♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

*गाजीपुर: गेंहूं क्रय केन्द्र बंजारीपुर का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, दिया दिशा-निर्देश*

G R NEWS
एडमिन/ संपादक वेद प्रकाश श्रीवास्तव

गाजीपुर। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने आज सोमवार को विपणन शाखा गेंहूं क्रय केन्द्र बंजारीपुर का औचक निरीक्षण किया। मौके पर नीरज तिवारी, विपणन निरीक्षक एवं अनुराग पाण्डेय, जिला खाद्य विपणन अधिकारी, गाजीपुर उपस्थित रहे। केन्द्र पर अब तक कुल 13 किसानों से 77.90 मी0टन गेंहूं की खरीद हुई है, जिसमें से 30.00 मी0टन गेंहूं केन्द्र प्रभारी द्वारा भारतीय खाद्य निगम डिपो देवकठिया में प्रेषित किया गया है। मौके पर 47.90 मी0टन गेंहूं उपलब्ध है। केन्द्र पर बैनर लगा हुआ पाया गया, जिसमें समर्थन मूल्य एवं टोल फ्री का अंकन प्रदर्शित है। केन्द्र पर किसानों के सुख-सुविधा हेतु उनके बैठने एवं पेय-जल की व्यवस्था उपलब्ध है। केन्द्र पर गेंहूं की सफाई हेतु विनोईंग फैन, दो जाली छलना, नमी मापक यंत्र, पावर क्लीनर/पॉवर डस्टर उपलब्ध है। केन्द्र पर उपलब्ध इलेक्ट्रानिक कांटो का बाट-माप विभाग द्वारा सत्यापन हुआ पाया गया। केन्द्र पर गेंहूं का मानक नमूना प्रदर्शित है। केन्द्र पर खरीद हेतु पर्याप्त संख्या में पी0पी0 बोरे उपलब्ध है। वर्षा से गेंहूं की सुरक्षा हेतु क्रेट्स एवं त्रिपाल की व्यवस्था उपलब्ध है। गेंहूं से भरे बोरों पर निर्धारित कोड का अंकन पाया गया। केन्द्र पर खरीद से सम्बन्धित समस्त अभिलेख उपलब्ध है। केन्द्र पर ई-पॉप मशीन के माध्यम से किसानों का वायोमैट्रिक प्रमाणीकरण द्वारा गेंहूं की खरीद की जा रही है। केन्द्र पर गेंहूं विक्रय करने वाले समस्त किसानों का भुगतान पी0एफ0एम0एस0 के माध्यम से प्रेषित है। केन्द्र प्रभारी द्वारा किसानों से वांछित प्रपत्र प्राप्त करते हुए गेंहूं की खरीद की जा रही है। केन्द्र पर घटतौली अथवा कम भुगतान की कोई शिकायत नहीं पायी गयी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]