♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

पारंपरिक रूप से मनाया गया ,भगवानश्री चित्रगुप्तजी का वार्षिक पूजनोत्सव* *ददरी घाट स्थित श्री चित्रगुप्त मंदिर में भक्ति और कला का संगम*

*GRNews network* editor in chief ved Parkash Srivastava
गाज़ीपुर, 23 अक्टूबर।
जनपद के कायस्थ समाज एवं लेखनी प्रेमी जनों की आस्था का केंद्र श्री चित्रगुप्त मंदिर, ददरी घाट सोमवार को भक्ति और संस्कृति की उजास में नहाया रहा। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री चित्रगुप्त वंशीय सभा, ददरी घाट, गाज़ीपुर द्वारा वार्षिक सार्वजनिक पूजनोत्सव एवं सांस्कृतिक संध्या का आयोजन बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ किया गया।
फूल-मालाओं और रंगीन झालरों से सजे मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ दोपहर बाद से ही उमड़ने लगी। मुख्य पूजन समारोह का शुभारंभ अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के प्रदेश अध्यक्ष इंद्रसेन श्रीवास्तव एवं डॉ. अंजना श्रीवास्तव (डायरेक्टर, सहकारिता, उत्तर प्रदेश) द्वारा वेद-मंत्रोच्चार के बीच संयुक्त रूप से किया गया। लगभग दो घंटे चले पूजन कार्यक्रम का समापन गायत्री परिवार के क्षितिज श्रीवास्तव द्वारा की गई महा आरती से हुआ। इस अवसर पर सैकड़ों श्रद्धालुओं ने हवन पूजन में भाग लेकर लोककल्याण की कामना की।
सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ माननीय रूपेश रंजन, प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय ने माँ सरस्वती एवं भगवान श्री चित्रगुप्त जी के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में कानपुर के गायक प्रतीक श्रीवास्तव ने “ओ भोले” गीत प्रस्तुत कर श्रोताओं को भावविभोर कर दिया।
धूम जागरण ग्रुप द्वारा प्रस्तुत “काली द्वारा महिषासुर वध” नृत्य-नाटिका को दर्शकों ने खूब सराहा। वहीं गणेशा डांस एकेडमी के कलाकारों सहित अंशिका श्रीवास्तव और सृष्टि श्रीवास्तव के नृत्य ने भी दर्शकों का दिल जीत लिया।

मुख्य अतिथि ने सभी कलाकारों को अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष आनंद शंकर श्रीवास्तव, मंत्री अजय कुमार श्रीवास्तव (एडवोकेट) और अग्रवाल हाउस के प्रोपराइटर संदीप अग्रवाल ने मुख्य अतिथि रूपेश रंजन एवं उनकी धर्मपत्नी रंजना श्रीवास्तव का सम्मान स्मृति चिन्ह देकर किया।

कार्यक्रम में राज्य अध्यापक पुरस्कार से सम्मानित डॉ. रितु श्रीवास्तव को भी संस्था द्वारा विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

पूजनोत्सव को सफल बनाने में नीरज श्रीवास्तव, रामयश यादव (अध्यक्ष, सिविल बार), पूर्व अध्यक्ष गोपाल जी श्रीवास्तव, सुधाकर राय, राजेंद्र नाथ श्रीवास्तव, वरिष्ठ पत्रकार अविनाश प्रधान, ओमप्रकाश श्रीवास्तव, शिवशंकर सिन्हा, प्रमोद सिन्हा, रविशंकर श्रीवास्तव, भूपेंद्र श्रीवास्तव, विभोर श्रीवास्तव, मुनेंद्र श्रीवास्तव, अरविंद श्रीवास्तव, सुनील दत्त, जयवर्धन लाल, संजीव श्रीवास्तव, अभिषेक श्रीवास्तव, अनिल श्रीवास्तव, संजय श्रीवास्तव, कमलेश श्रीवास्तव, सभासद अनिल वेदांती, आलोक श्रीवास्तव एवं अरुण (चुन्नू) सहित सैकड़ो श्रद्धालुओं का विशेष योगदान रहा।

कार्यक्रम का संचालन राकेश शर्मा ने किया तथा आभार प्रदर्शन संस्था के मंत्री अजय कुमार श्रीवास्तव (एडवोकेट) ने किया

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]