सोनभद्र: बेकाबू बस की चपेट में आने से बाइक सवार जीजा-साले की मौत

G R NEWS
सोनभद्र। जिले के जुगैल थाना क्षेत्र के सेनिया गांव में गुरुवार को बड़ा हादसा हुआ। बेकाबू बस की चपेट में आने से बाइक सवार जीजा-साले की मौत हो गई। घटना के बाद चालक बस मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है। दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। बाइक सवार दोनों युवक जुगेल मार्ग से जोबरा से चोपन की तरफ जा रहे थे। सेमिया तिराहे पर चितरंगी (मप्र) से चोपन जा रही बरा ने अमानक मोड़ पर अनियंत्रित होकर बाइक को चपेट में ले लिया। हादसे का शिकार हुए युवकों की पहचान मुना लाल प्रजापति (26) और सुनील प्रजापति (30) के रूप में हुई। दोनों आपस में जीजा-साला थे। घटना के बाद कुछ देर के लिए रास्ता भी बाधित हुआ। उधर, मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। वहीं सूचना पर मौके पर पहुंचे जुगल एसओ भैया शिव प्रताप सिंह ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। बस को मौके पर छोड़कर चालक फरार हो गया।पुलिस उसकी तलाश कर रही है।







