
पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में पुलिस लाइन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं द्वितीय प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की मनाई गई जयंती, किया कार्यरत स्वच्छता कर्मचारियों को सम्मानित

*राष्ट्रपिता महात्मा गांधी * और भारत के द्वितीय प्रधानमंत्री *लालबहादुर शास्त्री* जी की जयंती के अवसर पर श्रीमान पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस लाइन गाजीपुर में इनके चित्रों का अनावरण तथा माल्यार्पण किया गया।इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक वहां मौजूद सभी अधिकारियों एवम कर्मचारियों को इनके द्वारा देश को आजादी दिलाने में दिए गए योगदान के बारे में विस्तार पूर्वक बताया। सभी अधिकारीयों एवं कर्मचारियों को महात्मा गांधी तथा लाल बहादुर शास्त्री के बताए गए आदर्शों पर चलने के लिए महोदय द्वारा सभी को प्रेरित किया गया। अंत में पुलिस लाइन में कार्यरत स्वच्छता कर्मियों को सम्मानित किया गया।
*सोशल मीडिया सेल*
*जनपद गाजीपुर*








