♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

पुलिस उपायुक्त गोमती जोन/पुलिस लाइन द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन वाराणसी में साप्ताहिक परेड की सलामी लेकर किया गया परेड का निरीक्षण , जवानों को मानसिक व शारिरिक रूप से स्वस्थ्य रहने हेतु लगवायी गयी दौड़ ||*

G R News

एडिटर इन चीफ वेद प्रकाश श्रीवास्तव

वाराणसी:- मनीष कुमार शांडिल्य पुलिस उपायुक्त गोमती जोन/पुलिस लाइन द्वारा पुलिस लाइन परेड ग्राउण्ड में शुक्रवार की साप्ताहिक परेड के दौरान परेड की सलामी लेकर निरीक्षण किया गया परेड के निरीक्षण के उपरान्त जवानों को शारिरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ्य रहने के लिए दौड़ लगवायी गयी तत्पश्चात परेड में शामिल जवानों में एकरूपता व अनुशासन बनाये रखने के लिए ड्रिल करायी गयी | साप्ताहिक परेड के दौरान पी0आर0वी0112 वाहनों को चेक किया गया तथा उपकरणों के रख रखाव हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये |

आगामी त्यौहारों एवं लोकसभा चुनावों की तैयारी हेतु पुलिस उपायुक्त गोमती जोन द्वारा शस्त्रों तथा दंगा नियंत्रण उपकरणों की क्रियाशीलता को चेक किया गया तथा परेड के उपरान्त पुलिस लाइन में स्थित आवासीय परिसर, वर्दी स्टोर, बैरक, मेस,आरओ प्लांट, स्टोर रूम, यातायात कार्यालय सहित विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया गया तथा साफ-सफाई रखने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया | निरीक्षण के उपरान्त अर्दली रूम में सम्बन्धित कर्मचारियों का ओ0आर0 लिया गया व विभिन्न रजिस्टरों एवं अभिलेखों को चेक कर अद्यतन रखने हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये |

उक्त परेड के दौरान प्रतिसार निरीक्षक लाइन प्रथम व द्वितिय तथा अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहें ||

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]