♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

निधन पर संवेदना प्रकट करने जखनिया पहुंचे ,भाजपा जिला अध्यक्ष सुनील सिंह का भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष प्रमोद वर्मा के घर हुआ सम्मान

जखनिया गाजीपुर ।भाजपा जिला अध्यक्ष सुनील सिंह जखनिया प्रथम के मंडल अध्यक्ष उमाशंकर यादव के बड़े भाई अच्छे लाल यादव के निधन पश्चात उनके घर आकर परिवार वालों से मिलकर कुशल छेम जाना, उसी क्रम में जखनिया भाजपा व्यापारी कार्यकर्त्ता राजेश गुप्ता के 15 वर्षीय पुत्री खुशी के अचानक निधन हो जाने पर उनके द्वार पूछार पर गए, और अपनी संवेदना प्रकट किया। उसके पास बाद जिलाध्यक्ष सुनील सिंह औपचारिक रूप से भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष प्रमोद वर्मा के घर उनसे मिलने गए, जहां उनका भव्य स्वागत अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर प्रमोद वर्मा ने किया, साथ ही साथ भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश राजभर, भाजपा जिला उपाध्यक्ष विपिन सिंह एवं भाजपा युवा मोर्चा महामंत्री अविनाश सिंह का भी अंग वस्त्र देकर उन्होंने स्वागत किया। उक्त अवसर पर जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने कहा कार्यकर्ता हमारे संगठन की नींव है। हर प्रमुख कार्यकर्ता से मिलते जुलते रहना उनके सुख-दुख में शामिल होना उनकी समस्याओं का निराकरण करना हमारी पहली प्राथमिकता है। हमारा हमेशा प्रयास रहता है कि अपने सारे कार्यकर्ताओ से सम्पर्क निरंतर बना रहें। हमारे सारे देवतुल्य कार्यकर्ता हमें हमेशा नई ऊर्जा प्रदान करते हैं और उनके दम पर ही आगामी आने वाले 2024 के लोकसभा चुनाव में हम लोग पुनः गाजीपुर में कमल का फूल खिलाएंगे और पार्टी को बड़ी जीत दिलाएंगे। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष उमाशंकर यादव, वरिष्ठ भाजपा नेता इंद्रदेव कुशवाहा, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि व्यापारी नेता अशोक गुप्ता, धर्मेंद्र चौरसिया, निखिल राय, सतीश सिंह, बब्बन गुप्ता, भुल्लन यादव, धीरज गुप्ता, सुभाष यादव सहित प्रमुख लोग मौजूद रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]