भाजपा में शामिल होने के बाद ओ पी कश्यप ने मीडिया के सामने मोदी सरकार की गिनाई उपलब्धियां ||*

G R News
एडिटर इन चीफ वेद प्रकाश श्रीवास्तव
वाराणसी :- कंचनपुर चितईपुर स्थित कार्यालय पर मंगलवार को पत्रकार वार्ता के दौरान अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष ओ पी कश्यप ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में न सिर्फ विदेशों में भारत का सम्मान बढ़ा है बल्कि देश के भीतर भी गरीब वंचित किसान महिला समेत सभी वर्गों का समेकित विकास हुआ है | श्री कश्यप ने मोदी सरकार और उसके पहले की सरकारों के नजरिये में मूलभूत अंतर अंतर बताते हुए कहा कि पहले समस्याओं के लिए समाधान के लिए टुकड़ों में कदम उठाए जाते थे लेकिन मोदी सरकार ने पहली बार समस्याओं के संपूर्ण समाधान की योजनाएं बनाई और उन्हें सफलतापूर्वक लागू करने का भी काम किया |
ओ पी कश्यप ने कहा कि शौचालय, पक्का मकान,बिजली कनेक्शन,गैस सिलेंडर, नल से जल जैसी योजनाएं इसका प्रमाण हैं उन्होंने किसानों की आय दोगुनी नहीं होने के आरोप को भी खारिज कर दिया उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा सरकार सबका साथ सबका विकास वाली सरकार है और पीएम मोदी फिर से तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं | पीएम मोदी के खिलाफ बनारस से जिस जिस पार्टियों से उम्मीदवार बनाए गए हैं उनकी जमानत जप्त होने जा रही है ||








