*आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजकअरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन*

G R News
ब्यूरो चीफ गाजीपुर वेद प्रकाश श्रीवास्तव
गाजीपुर ।आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के गिरफ्तारी के विरोध में सरजू पांडे पार्क में विरोध प्रदर्शन किया। आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष श्री विवेक राय व पूर्व जिला अध्यक्ष राकेश कुमार ने कहा कि केंद्र की यह सरकार संविधान विरोधी सरकार है भाजपा के शासन में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र नाथ एडवोकेट व जिला सचिव शिव शंकर यादव ने कहा कि सरकारन ने अपनी विश्वसनीयता खो दी है जनता इसका जवाब 2024 के चुनाव में देगी। आप नेता दिनेश मौर्य व जिला मीडिया प्रभारी नागेंद्र शर्मा ने कहा है कि केंद्र की सरकार ने आज तक जनता से किया हुआ वादा पूरा नहीं किया सरकार पूरी तरह फेल हो गई है किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव नागेंद्र यादव व राजू यादव ने कहा कि पूंजीपतियों की केंद्र सरकार है पूंजीपतियों का कर्ज माफ होता है लेकिन किसानों का कर्ज माफ नहीं होता देश का प्रत्येक नागरिक हक मांगने के लिए सड़क पर खड़ा है पर उनकी सुधि लेने वाला कोई नहीं है जंगीपुर विधानसभा अध्यक्ष श्री राम कृत यादव व जखनिया विधानसभा अध्यक्ष अजय वर्मा ने केंद्र की भाजपा सरकार सारी जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है इस दौरान जिला अध्यक्ष विवेक राय, किसान प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार यादव, जिला मीडिया प्रभारी नागेंद्र शर्मा, सुभाष चंद्र मौर्य ,दिनेश मौर्य विवेक जायसवाल, सैदपुर विधानसभा अध्यक्ष भरत यादव धर्मेंद्र किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश में सचिव नागेंद्र यादव , पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र नाथ एडवोकेट, पूर्व जिला अध्यक्ष राकेश कुमार जखनिया विधानसभा के अध्यक्ष अजय वर्मा, गोपाल जी वर्मा मोहम्मदाबाद विधानसभा के अध्यक्ष मनोज यादव टीका, शिव शंकर यादव दिनेश कुमार गौतम अशोक खरवार ,अरुण सिंह आदि उपस्थित थे। संचालन जावेद अहमद ने व अध्यक्षता राकेश कुमार ने किया ।

















