♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

गाजीपुर-वाराणसी हाइवे पर चलती कार बनी आग का गोला, चालक ने कूदकर बचाई जान*

GR News Brodecost editor in chief ved Prakash shrivtastav
वाराणसी। चौबेपुर थाना क्षेत्र के गाजीपुर-वाराणसी हाइवे स्थित कैथी टोल प्लाजा पर मंगलवार को एक कार में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। घटना के दौरान कार चालक दिनेश्वर सिंह ने समय रहते गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचाई। सूचना पर पहुंची चौबेपुर पुलिस और टोल कर्मियों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और आग पर काबू पा लिया। इस घटना का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा, जो काफी चर्चा का विषय बना रहा जानकारी के मुताबिक, गाजीपुर के दिलदारनगर ग्राम अमौरा निवासी दिनेश्वर सिंह अपनी कार (UP 32 NJ 0662) से वाराणसी से गाजीपुर जा रहे थे। टोल प्लाजा पर गाड़ी रुकते ही उन्होंने कार से धुआं निकलते देखा। जब तक वे स्थिति समझ पाते, कार के बोनट से आग की लपटें उठने लगीं।
45 मिनट की मशक्कत के बाद बुझी आग –
आग लगने के बाद टोल कर्मियों ने तत्काल सभी गाड़ियों को हटाया और आग बुझाने में जुट गए। चेतगंज फायर स्टेशन से पहुंची दमकल की टीम ने 45 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]