
*गाज़ीपुर*पुलिस अधीक्षक ने मिशन शक्ति अभियान के फेज5.0का शुभारंभ हरी झंड़ी दिखाकर महिला आरक्षियों की बाइक रैली को किया रवाना किया

* GRNews Brodcast centre editor in chief ved Parkash Srivastava
*गाजीपुरदिनांक 22.09.2025*
माननीय मुख्यमंत्री जी उत्तर प्रदेश के निर्देश के क्रम में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी शारदीय नवरात्रि के अवसर पर महिलाओं को सामाजिक रूप से सशक्त बनाने हेतु मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 का शुभारंभ किया गया है। जिसके क्रम में महिला संबंधी समस्त मामलों के निराकरण हेतु प्रत्येक थानों में *मिशन शक्ति केंद्र* की स्थापना की गई है। उक्त समस्त केंद्रों पर सभी आवश्यक संसाधन, तकनीकी सुविधा की व्यवस्था और अधिकारी/कर्मचारी की नियुक्ति की गई है। उक्त नवाचार का उद्देश्य महिलाओं की हर तरह की समस्याओं के निस्तारण हेतु single window की तरह कार्य करना है।
*”श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय” द्वारा मिशन शक्ति अभियान के फेज-5.0 का शुभारंभ पुलिस लाइन गाज़ीपुर से हरी झंडी दिखाकर महिला आरक्षियों की बाइक रैली को रवाना करके किया गया।*
🔷जनपद गाज़ीपुर में दिनांक 21.09.2025 को रिज़र्व पुलिस लाइन में *बाइक रैली का शुभारंभ* किया गया। यह रैली पुलिस लाइन से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से गुज़री और जनता के बीच महिला सुरक्षा व जागरूकता का संदेश लेकर पहुँची।
🔶रैली के दौरान महिलाओं को उपलब्ध हेल्पलाइन नंबरों 1090, 181, 112, 1930, 1076, 102, 101, 108, 1098 की जानकारी दी गई। पंपलेट वितरण व पोस्टर प्रदर्शन द्वारा *“सशक्त नारी – समृद्ध प्रदेश” का* संदेश जन-जन तक पहुँचाया गया।
📢 “मिशन शक्ति केवल एक योजना नहीं, बल्कि यह महिलाओं को सुरक्षा, सम्मान और अधिकार दिलाने का जनांदोलन है। गाजीपुर से शुरू हुई यह बाइक रैली पूरे जनपद में जागरूकता और विश्वास का संदेश लेकर जाएगी।”
*मीडिया सेल*
*जनपद गाजीपुर*