♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

*गाजीपुर बस अग्निकांड में उर्जा मंत्री का सख्‍त एक्‍शन: अधिशासी अभियंता, एसडीओ व जेई निलंबित, लाइनमैन की सेवा समाप्‍त*

G R News

गाजीपुर। जिले में एक बस के हाई टेंशन बिजली के तार के संपर्क में आने से दुःखद हादसा हुआ है। बस में लगी आग से पांच लोगों की मृत्यु हो गयी वहीं कई लोग झुलस गए हैं। ऊर्जा एवं नहर विकास मंत्री श्री ए.के. शर्मा ने घटना की जानकारी होते ही तीन अधिकारियों को निलंबित और एक की सेवा समाप्त कर दी है। वहीं बस हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए मृतकों की आत्मा को शांति प्रदान करने एवं परिजनों को संबल देने की ईश्वर से प्रार्थना की है। मंत्री श्री शर्मा ने घटना की जानकारी मिलते ही सख्त कार्रवाई करते हुए अधिशासी अभियंता मनीष, एस डी ओ संतोष चौधरी और जेई प्रदीप कुमार राय को निलंबित और लाइनमैन नरेंद्र (संविदा कर्मी) की सेवा समाप्ति के निर्देश दे दिए हैं। उन्होंने पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के एमडी, मंडलायुक्त, ज़िलाधिकारी एवं अधीक्षण अभियंता से बात की। सभी अधिकारियों को राहत कार्य में तेजी लाते हुए, घायलों के समुचित उपचार की व्यवस्था सहित प्रभावित लोगों की हर संभव मदद करने का आग्रह किया है। साथ ही मंत्री श्री शर्मा पीड़ित परिवारों से स्वयं मिलने के लिए गाजीपुर और मऊ भी पहुंचे। बता दें कि गाजीपुर के मरदह थाना के 400 मीटर के पास एचटी तार के संपर्क में आने से बस में आ आग लग गई। जिसमें कुल 5 लोगों की मौत हो गयी हैं, वहीं 10 से अधिक लोग घायल बताये जा रहे हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे का शिकार हुई बस बरातियों से भरी बताई जा रही है। बस मऊ से एक वैवाहिक कार्यक्रम में जा रही थी जिसमें कुल 38 बराती बस में सवार थे।”

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]