♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

*वाराणसी: प्रभारी निरीक्षक सुमित्रा देवी व सिपाही को एंटी करप्‍शन टीम ने रिश्‍वत लेते रंगेहाथ किया गिरफ्तार*

*
GRNews network editor in chief ved Parkash Srivastava
वाराणसी। कमिश्नरेट की महिला थाना कोतवाली की प्रभारी निरीक्षक सुमित्रा देवी को शुक्रवार को एंटी करप्शन यूनिट ने रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। पुलिस सूत्रों के अनुसार एक मुकदमे में आरोपियों के नाम निकालने के लिए महिला इंस्पेक्टर सुमित्रा ने 42 हजार रुपये की मांग की थी, जिस पर पीड़ित ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन यूनिट से की थी। भदोही जिले के सिविल लाइन क्षेत्र के जलालपुर निवासी मेराज ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके छोटे भाई की शादी बड़ागांव थाना क्षेत्र में हुई थी। शादी के बाद से पति-पत्नी में झगड़ा चल रहा था। इस मामले में छोटे भाई की पत्नी ने महिला थाना में शिकायत दी, जिस पर सुमित्रा देवी ने 14 लोगों के खिलाफ कोई केस दर्ज किया था। मामले में आरोपियों का नाम निकलवाने के लिए महिला थाना प्रभारी ने मेराज से कुल 42,000 की मांग की थी। मेराज पहले ही 10,000 दे चुका था। शुक्रवार को एंटी करप्शन टीम ने मेराज के सहयोग से जाल बिछाया और पीड़ित के साथ ट्रैप टीम महिला थाना पहुंची। मेराज ने केमिकल लगे नोट महिला प्रभारी और आरक्षी के हवाले किए। जैसे ही पैसे को सुमित्रा देवी और उनके साथ मौजूद महिला आरक्षी अर्चना ने हाथ लगाया, एंटी करप्शन टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों को हिरासत में ले लिया। दोनों पक्षों की सुरक्षा और जांच की गहनता को देखते हुए टीम ने महिला थाना प्रभारी और महिला आरक्षी को लेकर कैंट थाने के लिए रवाना हुई। वहीं महिला इंस्पेक्टर सहित दो पुलिसकर्मियों के गिरफ्तार होने की सूचना मिलते ही कमिश्नरेट में हड़कंप मच गया। पुलिस विभाग में इस घटना को लेकर विभिन्न चर्चाएं और अनुमान लगाए जा रहे हैं। जबकि काशी जोन के पुलिस अधिकारी फिलहाल इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दे रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि जांच की गहनता बढ़ा दी गई है और सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है। एंटी करप्शन टीम कैंट थाने पर महिला थाना प्रभारी सुमित्रा देवी और आरक्षी अर्चना से पूछताछ कर रही है। इसके साथ ही आगे की विधिक कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाएगी। यह गिरफ्तारी वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट में पारदर्शिता और भ्रष्टाचार नियंत्रण की दिशा में एक सख्त संदेश है। आम लोग और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इस मामले की लगातार चर्चा हो रही है  

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]