♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

*”मुख्यमंत्री योगी का एक्शन , पुलिस भर्ती परीक्षा निरस्त…. *

G R News

लखनऊ।
उत्तर प्रदेश में पुलिस भर्ती परीक्षा पेपर लीक होने के बाद यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा को मुख्यमंत्री ने रद्द कर दी है और उसे पुनः छह माह के अंदर पूर्ण शुचिता के साथ परीक्षा दोबारा आयोजित करने के लिए आदेश भी दिया है । यह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक बड़ा निर्णय लिया है ।
बता दें कि हाल में आयोजित हुए यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा का पेपर लीक होने के बाद इस परीक्षा रद्द कर दी गई है । मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि छह माह के भीतर ही पूर्ण शुचिता के साथ परीक्षा आयोजित की जाएगी ।
उन्होंने कहा कि युवाओं की मेहनत और परीक्षा की शुचिता से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाएगी । उन्होंने बताया कि परीक्षा की गोपनीयता भंग करने वाले सभी एसटीएफ की रडार में हैं। अब तक कई गिरफ्तारियां भी हो चुकी हैं । इससे पहले उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती के लिए 17 एवम् 18 फरवरी को आयोजित परीक्षा के दौरान कृष्णानगर स्थित एक स्कूल में परीक्षार्थी सत्य अमन कुमार के पास मिली सवालों के जवाब की पर्ची से पेपर लीक होने की आशंका जताई जा गई थी । एफआईआर दर्ज कराने वाले इंस्पेक्टर ने भी तहरीर में सुनियोजित तरीके से पेपर लीक होने की बात लिखी थी
वहीं परीक्षार्थी को सवालों के जवाब व्हाट्सएप पर भेजने वाले आरोपी नीरज को अब तक पुलिस नहीं पकड़ सकी है। आरोपी नीरज को प्रश्नों की जानकारी कहां से मिली, यह अहम सवाल अभी तक अनसुलझा है ।

शुक्रवार को समाजवादी छात्र सभा ने आगरा कलक्ट्रेट में  इसके विरोध में जोरदार प्रर्दशन भी किया था । परीक्षा रद्द कराने की मांग को लेकर राष्ट्रपति के नाम जिलाधिकारी को ज्ञापन भी सौंपा था । परीक्षा को रद्द करने के बाद प्रयागराज, लखनऊ और आगरा जैसे शहरों में छात्रों ने जोरदार प्रदर्शन किया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]