गाजीपुर में 11 थानाध्यक्षों का हुआ तबादला, पवन उपाध्याय मुहम्मदाबाद वागीश विक्रम बने करंडा के थानेदार तो विजय प्रताप सिंह बने दिलदारनगर थाने के प्रभारी **

G R News
गाजीपुर। जिले के पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने जिले में कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के लिए जिले के 11 थानाध्यक्षों का स्थानांतरण कर दिया है। दिलदारनगर के कोतवाल पवन उपाध्याय को मुहम्मदाबाद कोतवाल, विजय प्रताप को नोनहरा से दिलदारनगर कोतवाल, करंडा के रामसजन नागर को कासिमाबाद थानाध्यक्ष, बरेसर से राजेश त्रिपाठी को सुहवल एसओ, सुहवल से संतोष राय को नगसर एसओ, कासिमाबाद से धर्मेंद्र पांडेय को मरदह एसओ, पुलिस लाइन से शैलेंद्र प्रताप सिंह को बरेसर एसओ, बहरियाबाद से वीरेंद्र कुमार बरवार को शादियाबाद एसओ, शादियाबाद से कमलेश कुमार को नोनहरा एसओ, नगसर से भूपेंद्र निषाद को बहरियाबाद एसओ और मरदह से वागीश विक्रम सिंह को करंडा थाने का थानाध्यक्ष बनाया गया है।







