*अपर्णा फाउंडेशन ने बच्चों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति किया उत्साहित ,नई पीढ़ी पर इसकी रक्षा करने का भार आ पड़ा है , —अध्यक्ष पवन केसरी* ( *वेद प्रकाश श्रीवास्तव एडमिन संपादक। *मेरी प्रकृति मेरा साथी *कार्यक्रम संपन्न***

G R News
वाराणसी:- अपर्णा फाउंडेशन एवं रोट्रेक्ट क्लब विद्यमा वाराणसी के संयुक्त तत्वावधान में 19 फरवरी सोमवार को प्रकृति मित्र और ‘मेरी प्रकृति मेरा साथी’ कार्यक्रम के तहत महमूरगंज स्थित श्रीमती मोहिनी देवी रूंगटा शिशु मंदिर मे नि:शुल्क पौधा वितरण का आयोजन किया गया |
अपर्णा फाउंडेशन के अध्यक्ष पवन केशरी ने बच्चों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति उत्साहित करते हुए कहा की नई पीढ़ी पर इसकी रक्षा करने का भार आ पड़ा है इसे अपना एक आवश्यक कर्तव्य समझ कर इसका पालन करें | विद्यमा फाउंडेशन के संस्थापक रोटेरियन डॉ अजय दूबे ने बच्चों को पेड़ पौधे के महत्व से परिचित कराया |
संस्था के संरक्षक एन के भगत ने इस पुनीत प्रयास पर धन्यवाद ज्ञापन करते हुए पेड़ पौधों के अस्तित्व को बनाए रखने की अपील की | राजेन्द्र केशरी, सुबोध चंद्र राय, रोट्रेक्ट विद्यमा के प्रेसिडेंट सुधीर दूबे एवं सेक्रेट्री राजेश दुबे, महेश, दिलीप कुशवाहा उपस्थित थे ,कार्यक्रम को सफल बनाने में संयोजक विवेक मिश्रा का योगदान सराहनीय रहा |
कार्यक्रम में 600 से ज्यादा बच्चों को पौधे भेंट किए गए और उनके रोपने व रखरखाव करने का संकल्प दिलाया गया | साथ ही प्रकृति मित्र से जुड़ने के लिए अपील की गई अंत में धन्यवाद ज्ञापन प्रधानाचार्य सतीश कुमार सिंह ने किया ||

















