♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

आज की पत्रकारिता साहस भरा काम, पत्रकार भवन के प्रथम तल लोकार्पण पर बोले सांसद अफजाल अंसारी **

G R News

गाजीपुर पत्रकार एसोसिएशन के नवनिर्मित प्रथम तल का रविवार 11 फरवरी को गाजीपुर के लोकसभा सांसद अफजाल अंसारी ने शिलापट्ट से परदा हटाकर और फीता काट कर लोकार्पण किया, इस अवसर पर सांसद अफजाल अंसारी का गाजीपुर पत्रकार एसोसिएशन के भवन पर पत्रकारों ने स्वागत किया, रविवार को दिन में लगभग 12 बजे, बीएसपी सांसद अफज़ाल अंसारी ने पत्रकार भवन के नवनिर्मित भवन का आधिकारिक रूप से लोकार्पण किया, बता दें कि गाजीपुर पत्रकार भवन, जनपद के वरिष्ठ पत्रकारों की काफी पुरानी रजिस्टर्ड संस्था है, जिसका भवन कचहरी गाजीपुर जिला मुख्यालय पर स्थित है, जिसका ग्राउंड फ्लोर पहले से ही तीन जन प्रतिनिधियों की विकास निधि से बन कर पहले ही तैयार हो चुका था, और ऊपर का प्रथम तल गाजीपुर के सांसद निधि से बनकर पिछले दिनों तैयार हुआ है, इस भवन के प्रथम तल का निर्माण 11 लाख रुपए की लागत से हुआ है, जिसका आज औपचारिक रूप से सांसद अफजाल अंसारी ने लोकार्पण किया, इस अवसर पर अफजाल अंसारी ने अपने संबोधन में पत्रकारों से कहा कि इस भवन की जिला मुख्यालय पर पत्रकार साथियों के लिए आवश्यकता थी, और आप लोगों ने मुझे जब यहां बुलाया था तो मैंने इसकी उपयोगिता को समझ कर आप के लिए अपनी सांसद निधि से इसका प्रस्ताव दिया, जिसकी मुझे खुशी है, उन्होंने कहा कि विकास निधि जनपद की मूलभूत आवश्यकताओं पर खर्च होती है और इसकी आवश्यकता थी, उन्होंने पत्रकारों को शुभकामना देते हुए कहा कि आप लोग यहां से अपने समाचार संकलन, लेखन और प्रेस कांफ्रेंस के साथ अपनी संस्था से जुड़े अन्य आवश्यक कार्य और सुविधापूर्ण ढंग से कर सकेंगे, उन्होंने कहा कि अभी हमारी साढ़े सात करोड़ विकास निधि शासन से आनी बाकी है, लेकिन जिला से ऑडिट रिपोर्ट नहीं जा सकी है, उन्होंने अपने संबोधन में पत्रकारों से कहा कि फिर मौका मिला तो आप पत्रकार साथियों के लिए ऊपर ठहरने के लिए कमरे की भी व्यवस्था कराऊंगा, जिससे दूर दराज या बाहर से कोई पत्रकार आ जाए तो उसे परेशानी न हो। इस अवसर पर संरक्षक अशोक श्रीवास्तव, अनिल उपाध्याय, अभिषेक सिंह, देवब्रत विश्वकर्मा, इंद्रासन यादव, विनय सिंह, पवन श्रीवास्तव, सूर्यवीर सिंह, दुर्गविजय सिंह, रविकांत पांडे, आशुतोष त्रिपाठी, आलोक त्रिपाठी, प्रमोद सिन्हा, अनिल कश्यप संजय सिंह, भोलू, विक्की, मनीष मिश्रा, संजीव, अरुण तिवारी, विनय तिवारी, विनोद गुप्ता के साथ पत्रकार साथी, गणमान्य लोग उपस्थित रहे, कार्यक्रम का संचालन शशिकांत तिवारी ने किया और अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष विनोद पांडेय ने किया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]