♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

*सर्वप्रथम गाजीपुर लोकसभा चुनाव हेतु इंसाफवादी कांग्रेसपार्टी ने उतारा अपना उम्मीदवार*

G R News

दिलदारनगर, गाजीपुर
गाज़ी मंजिल, हुसैनाबाद इऺसाफवादी कांग्रेस पार्टी के कैम्प कार्यालय में उसिया निवासी पूर्व प्रबन्धक एसकेबीएम इ का स्वर्गीय जकी खां के लड़के कमाल खां वारिस ने इऺसाफवादी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष फरीद अहमद गाज़ी को गाजीपुर सीट से चुनाव लड़ने हेतु टिकट के लिए आवेदन किया जिसको राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पार्टी की संसदीय समिति को प्रेषित कर दिया ।इस अवसर पर फरीद अहमद गाज़ी ने कहा कि इंसाफवादी कांग्रेस पार्टी की लोकप्रियता से प्रभावित होकर समाज का बुद्धजीवी वर्ग अपनी आस्था पार्टी में जताना शुरू कर दिया है इसी का नतीजा है कि समाज की सेवा करने के लिए कमाल खां वारिस ने टिकट के लिए आवेदन किया है हमारी संसदीय समिति जल्द ही इस पर विचार करेगी। पत्रकारों के एक सवाल के जवाब में श्री गाजी ने कहा कि आगामी लोकसभा के चुनाव में इंसाफ वादी कांग्रेस पार्टी उत्तर प्रदेश की 25 सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़ा करेगी जिसमें सर्वप्रथम गाजीपुर संसदीय क्षेत्र का उम्मीदवार लगभग तय है बिहार और बंगाल में प्रदेश के प्रभारी की रिपोर्ट आने के बाद तय किया जाएगा कि वहां पार्टी कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी हम लगातार इस प्रयास में है कि समान विचार धारा वाले दलों के साथ सीटों के तालमेट हो एवं एक दूसरे का सहयोग हम कर सके, यदि इसमें सफलता मिली तो ठीक, नहीं तो पार्टी तीनों राज्यों में अपने दमखमपर चुनाव लड़ेगी ।पार्टी का दरवाजा समाज के हर वर्ग लिए खुला है। इंसाफ और भाईचारा स्थापित करके देश निर्माण में इऺसाफवादी कांग्रेस पार्टी कार्य करेगी । इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रवक्ता वेदप्रकाश श्रीवास्तव पत्रकार, राष्ट्रीयसंगठन महासचिव रामबचन सिंह कुशवाहा, राष्ट्रीय सचिव डा वसीम रजा,प्रदेश महासचिव आज़ाद खा , इमामुल हसन, शमशाद खां आदि मौजूद थे

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]