
वाराणसी कांग्रेस की कमान पुनः राजेश्वर पटेल व राघवेंद्र चौबे को मिला। **

*नित्यानंद उपाध्याय रिपोर्टर वाराणसी* GRNews Network
वाराणसी। दिनांक 21 मार्च, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय द्वारा वाराणसी जिलाध्यक्ष राजेश्वर सिंह पटेल एव महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे को पार्टी के प्रति निष्ठा एवं सक्रियता को देख कर जिलाध्यक्ष एव महानगर अध्यक्ष का पुनः दायित्व सौपा गया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष राजेश्वर सिंह पटेल व महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने सयुंक्त रुप से कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, संसदीय दल कांग्रेस की अध्यक्षा अभिभावक श्रीमती सोनिया गांधी, हमारे नेता राहुल गांधी, राष्ट्रीय महासचिव दीदी प्रियंका गांधी तथा हमारे बड़े भाई प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, राष्ट्रीय महासचिव प्रभारी अविनाश पांडे, राष्ट्रीय सचिव राजेश तिवारी का पुनः दायित्व सौपे जाने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद।
उन्होंने कहा कि संगठन द्वारा मिली जिम्मेदारी का हम बखूबी निर्वहन करेंगे व पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाएंगे तथा 2027 का विधानसभा चुनाव हम सभी का केंद्र बिंदु है, जन-जन के हित का कार्य हम कांग्रेसजन मिलकर करेंगे। पुनः राष्ट्रीय व प्रदेश नेतृत्व का आभार।

















